बहराइच:मौलिक वर्मा बने अट्ठैसा राजकीय बीज भंडार के प्रभारी, किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराना प्राथमिकता
जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के विकास खंड जरवल के अंतर्गत न्याय पंचायत अट्ठैसा स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार की जिम्मेदारी अब प्राविधिक सहायक (सी) मौलिक वर्मा को सौंपी गई है। जिला कृषि अधिकारी, बहराइच के निर्देशों के क्रम में उन्हें तत्काल प्रभाव से केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है।नवनियुक्त केंद्र प्रभारी को आगामी खरीफ सीजन 2026 की व्यापक तैयारियों और बीज भंडार के सुचारु संचालन का दायित्व दिया गया है। कृषि विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र के किसानों को खेती के सीजन में उन्नत किस्म के बीज और सरकार द्वारा प्रदत्त अन्य आवश्यक सुविधाएं बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जाएं। मौलिक वर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्रीय किसानों, स्थानीय लोगों और उनके सहकर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का मानना है कि उनके कार्यकाल में बीज वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।
