बीकेटी: विकास के रास्ते में आड़े आ रही खराब सड़क!
रतन विहार कॉलोनी के निवासी बोले, अब तो रिश्तेदारों को भी नहीं बुलाते
By Harshit
On
तरूणमित्र टीम
- 300 मीटर सड़क बनवाने को 10 साल से लगा रहे गुहार, दिये कई प्रार्थना पत्र
लखनऊ, बीकेटी। चुनावी माहौल इस समय अपने शीर्ष पर है, और जनता-जनार्दन के बीच सड़क, बिजली, पानी, कानून-व्यवस्था, रोजगार-राशन आदि को लेकर तमाम वादे-इरादे की गारंटी दी जा रही है, मगर लखनऊ से सटे एक ऐसे क्षेत्र की आवासीय कॉलोनी है, जहां के लोग बीते एक दशक से खराब सड़क का दंश झेल रहे और सुनने वाला कोई जिम्मेदार नहीं है।
राजधानी मुख्यालय से कुछ किमी दूरी पर स्थित बीकेटी तहसील व नगर पंचायत क्षेत्र है, जोकि देखा जाये तो एक मात्र ऐसा इलाका है जो सीधे तौर पर लखनऊ शहर और यहां के स्थानीय प्रमुख प्रशासन के सबसे करीब है। मगर जनपद मुख्यालय के करीब होने का कोई खास लाभ यहां के निवासियों को मिलता नहीं दिख रहा, क्योंकि यहां के एक कॉलोनी से कुछ ही दूरी पर जो सड़क है वो इतनी जर्जर है कि विकास की कोई भी योजना वहां तक पहुंच ही नहीं पाती।
राजधानी मुख्यालय से कुछ किमी दूरी पर स्थित बीकेटी तहसील व नगर पंचायत क्षेत्र है, जोकि देखा जाये तो एक मात्र ऐसा इलाका है जो सीधे तौर पर लखनऊ शहर और यहां के स्थानीय प्रमुख प्रशासन के सबसे करीब है। मगर जनपद मुख्यालय के करीब होने का कोई खास लाभ यहां के निवासियों को मिलता नहीं दिख रहा, क्योंकि यहां के एक कॉलोनी से कुछ ही दूरी पर जो सड़क है वो इतनी जर्जर है कि विकास की कोई भी योजना वहां तक पहुंच ही नहीं पाती।
ऐसे में तरूणमित्र बीकेटी की टीम ने वहां मौके पर जाकर इस जनसमस्या का जमीनी दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। यहां रतन विहार कालोनी नगर पंचायत कार्यालय से महज 50 मीटर दूर है। यहां से बड़ी बाजार पास ही है जहां पर कई बार अधिकारियों के साथ केन्द्रीय और राज्य स्तर के मत्रियों की जनसभा और बैठकें आयोजित होती रहीं। मंच से विकास के दावे किए गए, लेकिन बाकी तो दूर इस कालोनी की लगभग 300 मीटर सड़क बनवाने की मांग करते-करते 10 साल का समय गुजर गया। बारिश के दिनों में यहां के निवासियों की स्थित बदतर हो जाती है और शिकायतें करने के बाद सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
स्थानीय लोगों में यहां अमरेन्द्र कुमार पटेल, अभिषेक तिवारी, मन्नू गुप्ता, श्रीराम लोधी, प्रभात अमित द्विवेदी, कृष्णकुमार यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि बख्शी का तालाब नगर पंचायत के वार्ड—17 रुदही द्वितीय की रतन विहार कालोनी से होकर विकास पिछले दस साल से नहीं गुजरा।
यहां पर नालियां स्थानीय निवासियों ने बनवाई, ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर आवागमन के लिए स्थानीय नागरिक संतोष मिश्रा ने अपने निमार्णाधीन मकान के पास मिटटी डलवाकर रास्ता सही करवाया, लेकिन उसके आगे तो गड्ढे ही हैं। गर्मी और जाड़े में कुछ गनीमत रहती है लेकिन बारिश में तो यहां पानी भरा होता है। बच्चों का स्कूल जाना भी बहुत मुश्किल होता है। अगर आरसीसी रोड भी बन जाती तो कम से कम बाहर से आने जाने वालों को घर तक बुलाया जा सकता है। कॉलोनी की एक महिला ने बताया कि घर है लेकिन घर तक पहुंचने का रास्ता नहीं है इसलिए वह रिश्तेदारों को बुलाती ही नहीं है, आगे कहती हैं कि जब रास्ता पक्का बन जाएगा तब ही बुलाएंगी।
रास्ते की मांग करके थक गए यहां के निवासी...!
मोहन मौर्या ने कहा कि हम लोगों ने मिलकर नगर पंचायत को प्रार्थना पत्र दिया। नगर पंचायत तक कई चक्कर लगाया गया। बारिश के दौरान बच्चे घर में ही रहते है। कंघे पर अगर लेकर जाओं को फिसलकर गिरने का डर बना रहता है। जन प्रतिनिधि तो केवल वोट के लिए आते हैं। उसके बाद उनकी वापसी पांच साल बाद होती है।
आठ प्रार्थना पत्र दे चुके, पर मौके पर नहीं आया कोई!
कॉलोनी में रहने वाले आरबी यादव ने वह खुद आठ प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन कभी कोई जांच तक नही करने आया। बडी बाजार के पीछे नगर पंचायत कार्यालय के पीछे है। यह कालोनी लेकिन रास्ता नही बना है। चिराग तले अंधेरा की कहावत यहां पर चरितार्थ होती है।
बारिश में कैद हो जाते हैं रतन विहार कॉलोनी वासी!
परमेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताय कि, नगर पंचायत कार्यालय के पास कई बार मंत्री जी के कार्यक्रम बड़ी बाजार में लगाए गए। इंतजार रहता था कि कभी कोई मंत्री विधायक उनकी कालोनी में आए वोट मांगने के लिए और रास्ते को देखे।अब हमारा समय आ गया है।जब रास्ता भी हमकों खुद से बनवाना है नाली खुद से बनवानी ओर साफ करवानी है। तो फिर जनप्रतिनिधि की क्या जरुरत है।
वार्ड का पहला काम कालोनी का पक्का रास्ता!
नगर पंचायत के वार्ड—17 रुदही द्वितीय की सभासद गंगोत्री देवी ने बताया कि,उनके वार्ड की यह समस्या उनकी जानकारी में है। कुछ घर यहां पर अभी बने है। जिससे आबादी बढी है। बारिश से पहले इस कालोनी की सड़क बनवायी जाएगी।
चुनाव बाद प्रस्ताव बनाकर करायेंगे काम...!
चुनाव बाद प्रस्ताव बनाकर करायेंगे काम...!
संध्या मिश्रा अधिशासी अधिकारी, बख्शी का तालाब, नगर पंचायत लोकसभा चुनाव तक कोई नया काम नहीं करवाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के बाद प्रस्ताव करवाकर इस रास्ते को प्राथमिकता के साथ बनवाया जाएगा।
बारिश से पहले बनेगा रास्ता...!
चेयरमैन,नगर पंचायत, बख्शी का तालाब गणेश रावत का कहना रहा किरतन विहार कालोनी वासियों की समस्या कई बार सामने रखी गयी। यह जानकारी में भी है। हमारे कार्यकाल के दौरान करवाए जाने वाले विकास कार्य चल रहे है।अबकी बार यहां के निवासियों को बारिश के दौरान कीचड और पानी से होकर नही जाना होगा। इस रास्ते को प्राथमिकता के साथ बनावाया जाएगा।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
आपका एक वोट विकसित व सशक्त भारत का करेगा निर्माण : मेनका
04 May 2024 06:20:44
सांसद ने कादीपुर विधानसभा में डेढ़ दर्जन सभाओं को किया संबोधित