यातायात उल्लघंन को लेकर किये 1691 चालान
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी की कमिश्नरेट पुलिस की यातायात पुलिस यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ अभियान चलाते हुए शनिवार को शाम तक कुल 1691 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
लखनऊ की यातायात व्यवस्था में नियुक्त यातायात निरीक्षक,उप निरीक्षक द्वारा वाहन चालकों को प्रतिदिन जागरूक करने के उपरान्त भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध शनिवार को जनपद के चैराहों, तिराहों पर यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में कुल 1691 चालान किये गये। जिसमे दो पहिया वाहन पर हेल्मेट ना धारण वाले 696, नो-पार्किंग का उल्लंघन करने वाले 545, गलत नम्बर प्लेट वाले 83, रेड लाइट जम्प करने वाले 159, रांग साईड- 52. दो पहिया वाहन पर तीन सवारी 37 बैठने वालो पर कार्रवाई की गई।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
आपका एक वोट विकसित व सशक्त भारत का करेगा निर्माण : मेनका
04 May 2024 06:20:44
सांसद ने कादीपुर विधानसभा में डेढ़ दर्जन सभाओं को किया संबोधित