हर्षोल्लाह से मनाया गया बीएनकेबीपीजी कॉलेज का 55 बां स्थापना दिवस समारोह       

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित बी. एन. के. बी. पी. जी. कॉलेज, अकबरपुर, अंबेडकर नगर का 55वें स्थापना दिवस समारोह प्रथम पुरातन छात्र-सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि रितेश पांडेय, सांसद, अम्बेडकर नगर, विशिष्ट अतिथि प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, प्राचार्य, रामनगर पी. जी. कॉलेज, बाराबंकी और प्रबन्ध समिति के सदस्य पुलक टण्डन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप-प्रज्ज्वलन करके किया। सभी अतिथियों ने महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य विसेसर नाथ हांगल, कैलास बिहारी मेहरोत्रा और पूर्व प्रबन्ध भैया राजेंद्र टण्डन की पुष्प अर्पण करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय और प्रबन्ध-समिति के सदस्य पुलक टण्डन ने बुके और स्मृति-चिह्न प्रदान करके स्वागत किया।मुख्य अतिथि रितेश पांडेय ने महाविद्यालय को 55 वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आरोह सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा महोत्सव के प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने महाविद्यालय को जिले की शिक्षा व्यवस्था का केंद्र विंदु बताते हुए महाविद्यालय को नवाचारों को अपनाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
विशिष्ट अतिथि प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने  सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि वतर्मान तभी है जब पूर्व हैं। समूह और सहयोग से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने सभी गणमान्य अतिथियों और पुरा छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रथम पुरातन छात्र मिलन समारोह से वह बहुत खुश है।  आप में से कई समाज में प्रभाव के प्रमुख पदों पर हैं।  अंत में मैं आपकी भागीदारी के लिए और साथ ही कॉलेज के प्रति दिए गए समर्थन के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।
 
प्रथम पुरातन छात्र-सम्मेलन पर बड़ी संख्या में पुरा छात्र उपस्थित रहे। सभी पुरा छात्रों का स्मृति-चिह्न और पट्टिका पहना कर मुख्य अतिथि रितेश पांडेय, विशिष्ट अतिथि प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय और प्रबन्ध समिति के सदस्य पुलक टण्डन ने सम्मानित किया।
स्थापना-दिवस के अवसर महाविद्यालय दीक्षांत के अंतर्गत स्वर्ण-पदक विजेताओं, सांस्कृतिक-कार्यक्रमों के पदक विजेताओं और NCC के वर्ष के सर्वोच्च कैडेट्स को स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र अथितियों द्वारा प्रदान किये ।
 
इस अवसर पर  प्रबन्ध समिति के सदस्य आनन्द दुबे, पुलक टण्डन, प्रो.जे. बी. सिंह, भूतपूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जगन्नाथ त्रिपाठी,डॉ. सुंदरलाल त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य डॉ. अपर्णा त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य प्रो. अवधेश त्रिपाठी, डॉ. राम अचर्य मिश्र, प्रो. रमेश पाठक, प्रो.जयमंगल पांडेय, प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, प्रो. सिद्धार्थ पांडेय, प्रो. श्वेता रस्तोगी, डॉ. शशांक मिश्र समेत समस्त शिक्षकगण,  समेत समस्त तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार