संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा की ओर से रविवार को सीबी गेस्ट हाउस प्रांगण में नंद उत्सव के तहत श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 प्रतियोगिता में तीन वर्गों में छह से 12 वर्ष तक के बच्चों ने श्रीकृष्ण के विभिन्न बाल रूपों को जीवंत किया। कोई बांसुरी बजाते कान्हा के रूप में नजर आया तो किसी ने माखन चुराते कृष्ण का रूप धारण किया। बच्चों ने कालियानाग मर्दन, गोवर्धन पर्वत धारण करने और गीता का उपदेश देने जैसे प्रसंगों को भी अपनी प्रस्तुति में शामिल किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा और समाजसेवी देवीचरण अग्रवाल ने श्री राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि संस्कार भारती की ओर से हर वर्ष आयोजित की जाने वाली रूप सज्जा प्रतियोगिता बच्चों में संस्कार विकसित करने के साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति से परिचित कराने का अच्छा माध्यम है।
समाजसेवी देवीचरण अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती सांस्कृतिक मंच के माध्यम से भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का कार्य कर रही है। प्रतियोगिता में पहुंचे अतिथियों का आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पीत दुपट्टा और चंदन लगाकर स्वागत किया।
प्रतियोगिता के दौरान नन्हे बच्चों के कृष्ण के विभिन्न रूप देखकर दर्शक भावविभोर हो गये। पूरे परिसर में ‘राधे-राधे’, ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष गूंजते रहे। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
बाल वर्ग में आर्या गुप्ता ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर विधि गुप्ता और तृतीय स्थान पर आयांश गुप्ता रहे। दूसरे वर्ग में आर्या गुप्ता प्रथम, विधि गुप्ता द्वितीय और आयांश गुप्ता तृतीय रहे। तीसरे वर्ग में शिव पोरवाल प्रथम, सक्षम गुप्ता द्वितीय और नव्या गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को समाजसेवी देवीचरण अग्रवाल, शिवकांत पलिया, आशीष गुप्ता और मोहित अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और प्रतीक चिह्न भी प्रदान किये गये।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीन अग्रवाल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में शैल गुप्ता, सुनीता जैन और मनीषी शर्मा शामिल रहीं। धन्यवाद  संस्था के अध्यक्ष ने दिया। 
कार्यक्रम में शिवकांत पलिया, उद्देश्य तिवारी, रविंद्र बंसल, नितिन अग्रवाल, महेश चतुर्वेदी, मयंक सारस्वत, अजय गुप्ता, शौक बंसल, विकास बंसल, विनोद अग्रवाल, सोनम सेठ, डॉ. अशोक शर्मा, अनुग्रह गोपाल दीपक गुप्ता, अभिषेक मित्तल, रवीशंकर छिब्बर आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

फिरोजाबाद। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में आज फिरोजाबाद डिवीजन कार्यालय पर किसानों की...
अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रांची। जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा गड़बड़ी मामले में जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की एसआईटी ने सोमवार को एक...
शिक्षा-रोजगार  झारखंड 
JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया की आसान

नई दिल्ली। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने व्यापार कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म के जरिए मूल प्रमाण पत्र (सीओओ) जारी करने और सत्यापन...
कारोबार 
डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया की आसान

विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़े भारतीयों को एक्सिस बैंक में करियर मौका

नई दिल्ली/मुंबई। देश के सबसे बड़े निज क्षेत्र के बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने 'अराइज होमकमिंग पहल की...
कारोबार 
विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़े भारतीयों को एक्सिस बैंक में करियर मौका

स्वाइन फ्लू के नए मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीजों की बढ़ी संख्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में...
छत्तीसगढ़ 
स्वाइन फ्लू के नए मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीजों की बढ़ी संख्या

उत्तर प्रदेश

पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

फ़िरोज़ाबाद, सुहाग नगरी में सीएल डिग्री कॉलेज  अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय तक बनाये जा रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा की ओर से रविवार को सीबी गेस्ट हाउस प्रांगण में नंद उत्सव के तहत श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश 
संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना आगरा से गिरफ्तार

बांदा: प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के तहत उत्तर प्रदेश के जनपद...
उत्तर प्रदेश 
कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना आगरा से गिरफ्तार

बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल