महिला ने  युवक को बंधक बनाकर  पीटा, जूतों की माला पहनाई,  पिलाया पेशाब 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अजमेर :राजस्थान के अजमेर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गेगल थाना क्षेत्र के गगवाना में काम कर रहे एक युवक का उसी के रिश्तेदारों ने बंधक बना लिया और अपने गांव ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जूतों की माला पहनाई गई और अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उसे पेशाब तक पिलाया गया।

 युवक के परिजन गेगल थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। अजमेर के निकट कुचील निवासी जीतू नाथ गगवाना में एक ठेकेदार के यहां लकड़ी काटने का काम कर रहा था। शनिवार सुबह एक पिक अप में कुछ लोग आए और जीतू नाथ के साथ मारपीट करने लगे और उसे जबरन बंधक बनाकर अपने साथ बीर गांव ले गए, वे उन्होंने जीतू को जूतों की माला पहनाई, मारपीट की और पेशाब पिलाया।

बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड ये खबर भी पढ़े : बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड


युवक को जबरन उठाकर ले गए आरोपी
युवक के परिजन के अनुसार, एक युवती की शादी बीर गांव में महेंद्र नाम के युवक से हुई थी, जिससे उसका तलाक हो गया था। तलाक के बाद युवती अपने घर अरड़का गांव में रह रही थी। कुछ माह पहले जीतू से उस युवती ने शादी कर ली। इस पर युवती के पहले के ससुराल वालों ने मामला जाति के फैसले के तहत नहीं निपटने का आरोप लगाया। इसी को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। इसी ववाद के चलते जीतू को जबरन उठाकर आरोपी ले गए और उसके साथ अमानवीय कृत्य किया। पुलिस ने जीतू के परिजन की सूचना पर मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, जीतू को आरोपियों के चुंगल से मुक्त करा लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

छह दिन से बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम...
सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

मिर्जापुर/शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की जनशिकायतें सुनीं।...
थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

कलान/शाहजहांपुर। एसडीएम कलान आशुतोष कुमार सिंह ने तहसील कलान क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील क्षेत्र...
एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

बैटरी में आग लगने से धधका मकान , फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में शनिवार शाम को एक मकान में...
मध्य प्रदेश 
बैटरी में आग लगने से धधका मकान , फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

उत्तर प्रदेश

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 
दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!