नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मोदी ने  सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को एक पत्र लिखा है। पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर सभी दलों के फ्लोर लीडर्स को पत्र लिखकर उनसे समर्थन का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने सभी दलों के सांसदों के पत्र में लिखा, '16 अप्रैल से देश की संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ी एक ऐतिहासिक चर्चा होने जा रही है। ये विशेष बैठक हमारे लोकतंत्र को और मजबूत बनाने का अवसर है। ये सबको साथ लेकर चलने की हम सभी की प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। इसी भावना और उद्देश्य से मैं आपको यह पत्र लिख रहा हूं
पूरी क्षमता और पूरी भागीदारी के साथ जुड़े
पीएम मोदी ने कहा, 'कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है, जब वहां महिलाओं को आगे बढ़ने, निर्णय लेने और नेतृत्व करने का अवसर मिलता है। देश ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसकी सिद्धि के लिए आवश्यक है कि इस यात्रा में नारी शक्ति अपनी पूरी क्षमता और पूरी भागीदारी के साथ जुड़े। हम सभी साक्षी हैं कि सार्वजनिक जीवन में हमारी बहनों- बेटियों की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। भारत की बेटियां स्पेस से लेकर स्पोर्ट्स और सशस्त्र बलों से लेकर स्टार्ट-अप्स तक, हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। अपनी बड़ी सोच और पूरे जज्बे के साथ वे कड़ी मेहनत करती हैं और खुद को साबित कर रही हैं।' 

एकजुटता को दिखाने वाला एक अविस्मरणीय अवसर 
इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'देश की संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण की चर्चा दशकों से होती आ रही है। साल 2023 में संसद में सभी दलों के सांसदों ने एक साथ आकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया था। यह हमारी एकजुटता को दिखाने वाला एक अविस्मरणीय अवसर था।'

ताकाइची और मोदी AI समेत कई अहम मुद्दों पर की चर्चा ये खबर भी पढ़े : ताकाइची और मोदी AI समेत कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

लोकतंत्र में सामूहिक इच्छाशक्ति से एक बड़ा फैसला 
पीएम ने कहा, 'ऐसा करके हमने देश की नारी शक्ति के प्रति अपने वचन को पूरा किया था। उस समय पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे भारत के लोकतंत्र में सामूहिक इच्छाशक्ति से एक बड़ा फैसला लिया गया। नारी शक्ति हमारी आबादी के करीब आधे हिस्से का प्रतिनिधित्व करती है। इस कदम के द्वारा राजनीति में उनकी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी पर हम सबने अपनी सहमति जताई थी। मैं उस दिन को भारत की संसदीय यात्रा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरक अवसर के रूप में देखता हूं।' 

राजनीतिक दलों से भी इस बारे में संवाद
सांसदों को लिखे पत्र में पीएम मोदी ने कहा, 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा में संसद के सभी सदस्यों का योगदान रहा था। और जब ये चर्चा चल रही थी, तब उस समय इसे लागू करने के समय पर भी विचार हुआ था। तब सबने सहमति से ये विचार रखा था कि नए कानून के प्रावधान जल्द से जल्द लागू हो जाने चाहिए। सभी दलों के नेताओं ने मुखर होकर इस विचार का समर्थन किया था। पिछले कुछ समय में हमने इस विषय पर जानकारों से विमर्श किया। संविधान की बारीकियों को समझने वाले विशेषज्ञों से हमें सुझाव और मार्गदर्शन मिले। हमने राजनीतिक दलों से भी इस बारे में संवाद किया है।'

अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आइए, हम अपने लोकतंत्र की महान परंपराओं को और जीवंत बनाएं... इस ऐतिहासिक बदलाव के लिए कदम उठाएं।'

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026 : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

अटलांटा।लियोनेल मेसी के शानदार खेल और आखिरी मिनटों में किए गए दो असिस्ट की बदौलत अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

ईरान ने अमेरिकी महिला को रिहा किया, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा की खुशखबरी

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान ने एक अमेरिकी महिला को रिहा कर दिया है। उसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने अमेरिकी महिला को रिहा किया, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा की खुशखबरी

24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ललितपुर। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को घटना दर्ज होने...
उत्तर प्रदेश 
24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट से 5 लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कोर्ट के बाहर छूटा बैग, फिरोजाबाद के युवक ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

फिरोजाबाद। ईमानदारी और मानवता की एक सराहनीय मिशाल उस समय देखने को मिली, जब बिहार के खगरिया जिले की निवासी...
उत्तर प्रदेश 
कोर्ट के बाहर छूटा बैग, फिरोजाबाद के युवक ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

संसार के कीचड़ से निकलना है  तो गुरु के सानिध्य में जाओ ---पूज्य गुरुवर

फिरोजाबाद,  सुहागनगरी के प्रतिष्ठित छदामी लाल जैन मन्दिर में आयोजित धर्म सभा मे आचार्य निर्भय सागर  ने कहा जिंदगी में...
उत्तर प्रदेश 
संसार के कीचड़ से निकलना है  तो गुरु के सानिध्य में जाओ ---पूज्य गुरुवर