30 साल के बाद महिलाओं के लिए जरूरी सप्लीमेंट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

महिलाओं के लिए जरूरी : महिलाओं के शरीर में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा हार्मोनल बदलाव आते हैं। जिससे कई बार शरीर में थकान, कमजोरी और मूड में बदलाव देखने को मिलता है। 30 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते कुछ महिलाओं में पोषण की कमी होने लगती है। मां बनने के दौरान पूरे शरीर में बदलाव आते हैं। ऐसे में अगर उचित पोषण मिलना जरूरी है। कई बार नॉर्मल डाइट से सही पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में सप्लीमेंट्स का सहारा लेना पड़ सकता है। 


जयपुर स्थित सीके बिरला अस्पताल में डायबिटीज और एंडोक्रिनोलॉजी के एडिशनल डायरेक्टर डॉक्टर अंकुर गहलोत ने बताया कि आजकल युवाओं में कई पोषण संबंधी कमियां पाई जाने लगी हैं। हालांकि सप्लीमेंट्स का सेवन तब करना चाहिए जब इसकी जरूरत हो, ये अच्छी डाइट का विकल्प नहीं बनाना चाहिए।

महिलाएं आज ही डाइट में  ये फूड्स करें शामिल ये खबर भी पढ़े : महिलाएं आज ही डाइट में  ये फूड्स करें शामिल

30 साल के बाद महिलाओं को किन सप्लीमेंट्स की जरूरत होती है?
विटामिन डी- डॉक्टर प्राची बेनारा ( प्रजनन विशेषज्ञ, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, गुड़गांव) की मानें तो भारत में विटामिन डी की कमी काफी ज्यादा है। डॉक्टर गहलोत के मुताबिक इसके लिए हमें रोजाना कुछ देर सुबह की धूप जरूर लेनी चाहिए। सुबह के समय वॉक करने से आपकी एक्टिविटी बढ़ती है और विटामिन डी भी मिलता है। अगर ज्यादा कमी है तो डॉक्टर की सलाह पर इसके सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। हालांकि सप्लीमेंट लेने से पहले विटामिन डी के स्तर की जांच कराएं और बिना डॉक्टर की सलाह के इन्हें न लें।

विटामिन बी 12- शाकाहारी महिलाओं में विटामिन बी12 की कमी आम समस्या है। विटामिन बी12 की जरूरतों के लिए हमें सतर्क रहना चाहिए। अगर आप डाइट से विटामिन बी12 की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। 

आयरन- जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ब्लीडिंग होती है, उनके लिए आयरन विशेष रूप से जरूरी हो सकता है। डॉक्टर गहलोत का कहना है कि ऐसे मामलों में पोषण संबंधी कमियों को दूर करने के लिए आयरन सप्लीमेंट की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन आयरन सप्लीमेंट नियमित रूप से लेने के बजाय, महिलाओं को यह तय करते समय अपनी व्यक्तिगत जरूरतों और पोषण की जरूरतों पर ध्यान देते हुए लेना चाहिए।

कैल्शियम- डॉक्टर गहलोत के अनुसार, जिन महिलाओं की डाइट में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं होता है, उन्हें कैल्शियम की जरूरत होती है। जिनमें कुछ लैक्टो-शाकाहारी महिलाएं भी शामिल हैं। कैल्शियम सप्लीमेंट की जरूरत आपकी डाइट और व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। डॉक्टर की सलाह से ही किसी भी सप्लीमेंट का सेवन करना चाहिए।

फोलिक एसिड- फोलिक एसिड उन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है जो गर्भवती हो सकती हैं। फोलिक एसिड प्रेगनेंसी रेट में सुधार नहीं करता, लेकिन यह शिशु के न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट को काफी हद तक कम करता है। इसलिए फैमिली प्लानिंग कर रही महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

क्या 30 साल की उम्र के बाद मल्टीविटामिन और प्रोटीन सप्लीमेंट लेना जरूरी है?
डॉक्टर गहलोत का कहना है कि ऐसा जरूरी नहीं है, हेल्दी खाना खाने वाले स्वस्थ व्यक्तियों को आमतौर पर मल्टीविटामिन, फैट बर्नर या प्रोटीन सप्लीमेंट जैसे पूरक आहार की आवश्यकता नहीं होती है। बिना जरूरत के सप्लीमेंट लेने से बचना चाहिए। जांच किए बिना और डॉक्टर की सलाह के बिना सप्लीमेंट्स का सेवन खुद से नहीं करना चाहिए। डॉक्टर गहलोत के अनुसार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव नियंत्रण और संतुलित पोष

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप
राष्ट्रीय  राज्य  होम  
स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

काेरबा। लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6...
छत्तीसगढ़ 
मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

शेनझेन। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स 2026 में सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। श्रीकांत को...
खेल 
ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार) सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस...
मध्य प्रदेश 
सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

200 धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘तीर्थ मित्र’ योजना को मंजूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा