निघासन में खुशी की लहर: नेहा को तीसरा राज्य स्तरीय पुरस्कार, बेसिक शिक्षा विभाग गौरवान्वित

शहनूर अली

Published By Devansh Singh
On
Devansh Singh Picture

निघासन-खीरी 17 अप्रैल(तरुणमित्र)।बेसिक शिक्षा विभाग के लिए शुक्रवार का दिन एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि लेकर आया। यहां कार्यरत पूर्व एआरपी हिंदी नेहा ने ‘कहानी सुनाओ प्रतियोगिता’ में अपना तीसरा राज्य स्तरीय पुरस्कार जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से शिक्षा विभाग सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
 नेहा की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि निघासन बेसिक शिक्षा परिवार के लिए भी गर्व का विषय बन गई है। अब तक विभाग को सात राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं, जिससे लखीमपुर जनपद में निघासन पहले स्थान पर पहुंच गया है।
शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नेहा की इस उपलब्धि को समर्पण, मेहनत और निरंतर प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद इस तरह की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से भी यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के बीच मिली यह सफलता महिलाओं के योगदान और उनकी क्षमता को उजागर करती है। लोगों ने कहा कि जब कोई महिला इस तरह की ऊंचाइयों को छूती है तो पूरा समाज गौरवान्वित होता है।
इस अवसर पर शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने  नेहा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मां सरस्वती से उनके ऊपर सदैव कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Devansh Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय देवांश सिंह खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

वाराणसी में पीएम सूर्य घर योजना की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट मिला सम्मान

वाराणसी । उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में पीएम सूर्य घर योजना की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट मिला सम्मान

पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें

पटना। चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक Faizal Khan उर्फ खान सर ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में शनिवार को...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें

8 जून को राज्य वित्त आयोगों के लिए डेटासेट पर विशेष समिति की रिपोर्ट होगी जारी

नई दिल्ली । स्थानीय स्वशासन और राजकोषीय विकेंद्रीकरण को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने...
दिल्ली 
8 जून को राज्य वित्त आयोगों के लिए डेटासेट पर विशेष समिति की रिपोर्ट होगी जारी

पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने 'एक पेड़ गुरु के नाम' अभियान का किया शुभारंभ

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड प्रदेश के ग्राम्य विकास, पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रकृति संरक्षण को गुरु-शिष्य सम्मान भावना से जोड़ते...
उत्तराखंड 
पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने 'एक पेड़ गुरु के नाम' अभियान का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में पीएम सूर्य घर योजना की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट मिला सम्मान

वाराणसी । उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में पीएम सूर्य घर योजना की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट मिला सम्मान

मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ के गर्भ गृह में पहुंच कर मां पाटेश्वरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में 516 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया