लखनऊ अग्निकांड में कानपुर के दो युवकों की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा काेहराम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में साेमवार काे हुए भीषण अग्निकांड ने कानपुर के दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दाे दाेस्त आग की भेंट चढ़ गए। मंगलवार को जैसे ही दोनों युवकों के शव शहर पहुंचे, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घरों के बाहर रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य एक-दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आए।

हादसे में गोविंद नगर ब्लॉक-11 निवासी संयम विज (28) और बर्रा निवासी सूरजभान सिंह (25) की मौत हुई है। दोनों लखनऊ के अलीगंज स्थित एक एनीमेशन स्टूडियो में कार्यरत थे। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी और वे कई वर्षों से एक ही कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। परिजनों के अनुसार दोनों लड़को ने इंटरमीडिएट के बाद एनीमेशन का प्रशिक्षण लिया था और बाद में एक ही संस्थान से करियर की शुरुआत की थी। नौकरी के सिलसिले में दोनों लखनऊ में रह रहे थे। सोमवार को स्टूडियो में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आने से दोनों की जान चली गई।

सिविल अस्पताल में युवक का हंगामा,परिसर में की तोड़फोड़ खुद को किया घायल  ये खबर भी पढ़े : सिविल अस्पताल में युवक का हंगामा,परिसर में की तोड़फोड़ खुद को किया घायल 

सूरजभान के परिवार पर यह दूसरा बड़ा संकट है। परिजनों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसके पिता की भी आग लगने की एक घटना में मौत हो गई थी। परिवार उस दुख से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब बेटे की मौत ने उन्हें फिर से शोक में डुबो दिया। वहीं संयम विज के परिवार में भी कुछ दिन पहले उनकी दादी का निधन हुआ था। मंगलवार को तेरहवीं का कार्यक्रम प्रस्तावित था। परिवार के लोग कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे, तभी हादसे की सूचना ने पूरे घर को गम में डुबो दिया। परिजन बताते हैं कि संयम तेरहवीं में शामिल होने के लिए आने वाला था।

लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

शव कानपुर पहुंचने के बाद दोनों परिवारों के घरों पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। मृतकों के परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर भी हादसे के कारणों की जांच जारी है। वहीं शहर में दोनों युवकों की असमय मौत को लेकर शोक की लहर बनी हुई है। उनके मित्रों और परिचितों का कहना है कि दोनों अपने व्यवहार और मेहनत के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे। अब उनके निधन से परिवारों के साथ-साथ मित्रों में भी गहरा दुख है।

मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का खुलासा, फैक्ट्री से 12 श्रमिक मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का खुलासा, फैक्ट्री से 12 श्रमिक मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महिला टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत, पाकिस्तान को 113 रन से रौंदा

लीड्स। एलिस पेरी की शानदार अर्धशतकीय पारी और घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार देर रात महिला टी20...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत, पाकिस्तान को 113 रन से रौंदा

फीफा विश्व कप 2026 : घाना की मजबूत रक्षा के आगे बेबस हुआ इंग्लैंड, खेला गोलरहित ड्रॉ

मैसाचुसेट्स। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में घाना ने शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 0-0...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : घाना की मजबूत रक्षा के आगे बेबस हुआ इंग्लैंड, खेला गोलरहित ड्रॉ

फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने उज़्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा,रोनाल्डो ने दागे दो गोल

ह्यूस्टन। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को दो गोल दागकर अपनी टीम को फीफा विश्व कप 2026 में...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने उज़्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा,रोनाल्डो ने दागे दो गोल

मप्रः तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में अतिप्राचीन वृद्धकालेश्वर महादेव ने 40 वर्ष बाद दिए भक्तों को दर्शन

खण्डवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में अतिप्राचीन श्री ममलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्धकालेश्वर...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में अतिप्राचीन वृद्धकालेश्वर महादेव ने 40 वर्ष बाद दिए भक्तों को दर्शन

मुंबई में मानसून की दमदार एंट्री, बारिश से लोगों को राहत

मुंबई। मुंबई शहर में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है।मंगलवार दोपहर से शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश की...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
मुंबई में मानसून की दमदार एंट्री, बारिश से लोगों को राहत

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सौगातः कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

चयनित अभ्यर्थियों को कृषि मंत्री, कृषि राज्यमंत्री व अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी सरकार की सौगातः कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह द्वितीय में...
उत्तर प्रदेश 
 राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित उस इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी