कोलकाता में नाबालिग की हत्या मामले में टोटो चालक गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। कोलकाता के पास गौरांगनगर में हुए एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने एक टोटो चालक को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को नाबालिग अपनी मां और बहन से झगड़ा होने के बाद अपने घर से निकल गई थी। इसके बाद नाबालिग के घर से तकरीबन छह किलोमीटर दूर गौरांगनगर इलाके के एक प्रीमियम हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पास नहर के पास एक झाड़ी में नाबालिग का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने टोटो चालक सौमित्र रॉय (22) को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि लड़की टोटो चालक के पास गई, जिसने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसका गला घोंट दिया। लड़की का शव पश्चिम बंगाल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन के स्वामित्व वाले 1.7 एकड़ के भूखंड पर कई चोटों और खरोंचों के निशान के साथ मिला था पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और पुलिस आगे की जांच के लिए उसकी हिरासत का अनुरोध करने की योजना बना रही है।

बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द ये खबर भी पढ़े : बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे:वित्त राज्य मंत्री

नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे...
कारोबार 
अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे:वित्त राज्य मंत्री

 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले

नई दिल्ली : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने नई दिल्ली में भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20...
खेल 
 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले

आज का राशिफल : 12 अगस्त, इनकी शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

मेष- परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 12 अगस्त, इनकी शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

आज का मौसम 12 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 12 अगस्त 2026: देश में मानसून के आक्रामक प्रभाव के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
आज का मौसम 12 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

डाक लेकर उड़ा ड्रोन, असम में तकनीक ने दिखाया भविष्य, हिमाचल को भी फायदा

नई दिल्ली। देश के सुदूर और दुर्गम इलाकों में जरूरी कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए तकनीक...
टेक-मित्र 
डाक लेकर उड़ा ड्रोन, असम में तकनीक ने दिखाया भविष्य, हिमाचल को भी फायदा

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक