मानकों पर खरा उतरने वाली खीरी की तीन ग्राम पंचायतें हुई आईएसओ प्रमाणित

डीएम-एसपी ने ग्राम प्रधानों का किया उत्साहवर्धन, प्रदान किया प्रमाण पत्र

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

खीरी की 03 ग्राम पंचायत ने किया जनपद का नाम रौशन, मिला आईएसओ प्रमाण पत्र

लखीमपुर खीरी । शनिवार का दिन खीरी जिले के लिए बेहद खास रहा। आईएसओ द्वारा निर्धारित 36 मानकों पर खरा उतरने वाली जिले की प्रथम 03 ग्राम पंचायत (गोला देहात, जंगल नंबर 11 और जलालपुर) को क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया।संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत तहसील सभागार मितौली में प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने डीपीआरओ सौम्यशील सिंह की मौजूदगी में तीनों ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों क्रमशः गोला देहात के ग्राम प्रधान राजेश गिरी (एडवोकेट), जलालपुर की ग्राम प्रधान नजमा और जंगल नंबर 11 की ग्राम प्रधान श्रीमती उमा देवी का उत्साहवर्धन कर आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया।
 
इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आईएसओ प्रमाणन से विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता में बेहतरी आएगी। ग्राम पंचायतें एक तय मानक के तहत गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएंगी। इससे केंद्र व राज्य सरकार की पुरस्कार योजना में शामिल होने व पाने का मौका भी मिलेगा।शासन स्मार्ट शहरों की तर्ज पर गांवों को भी स्मार्ट बनाने की दिशा में कृत संकल्पित होकर काम कर रही है।
 
खीरी जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को स्मार्ट सुविधाएं प्रदान कराने और मानक पूरे करने वाली ग्राम पंचायतों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रथम चरण में (प्रत्येक ब्लॉक से पांच ग्राम पंचायत) 75 ग्राम पंचायत को आईएसओ प्रमाणित कराया जाएगा। जिससे अन्य पंचायतों के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत होगा और गांवों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन सकेगी। उसी के क्रम में ब्लॉक फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत जंगल नंबर 11, ब्लॉक कुंभी की ग्राम पंचायत गोला देहात और ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत जलालपुर को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है।
 
डीपीआरओ सौम्यशील ने कहा कि जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 75 ग्राम पंचायत को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रमाण पत्र के लिए संबंधित ग्राम पंचायत में योजनाओं का बेहतर संचालन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य व सेवाएं,आपदा प्रबंधन, जन शिकायतों का निस्तारण, गांव में जन सुविधा केंद्र का संचालन, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, अभिलेखों का रख-रखाव समेत ग्राम पंचायत की अपने स्रोतों से आय अनिवार्य पैरामीटर हैं। प्रथम चरण के पश्चात बेहतर कार्य वाली जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि आज पुरस्कृत/प्रमाणित तीनों ग्राम पंचायतों का भारतीय मानक ब्यूरो की टीम द्वारा गत 29 नवंबर को स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन किया गया था।
 
 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सर्दियों में करें इन सब्ज़ियों की खेती

कड़ाके की ठंड  : खेती में मौसम का बहुत बड़ा योगदान होता है. अगर सही में बुवाई कर दी गई...
खेती-बाड़ी 
सर्दियों में करें इन सब्ज़ियों की खेती

वन्यजीवन के लिए क्यों जरूरी हैं चीता?

नई दिल्ली: प्रकृति से एक बार जो चीज विलुप्त हो जाए, उसे वापस प्रकृति में लाना बहुत मुश्किल या फिर...
राष्ट्रीय 
वन्यजीवन के लिए क्यों जरूरी हैं चीता?

बुजुर्ग महिला को बंदर ने धक्का मारा और हो गई मौत

कोप्पल : कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक बंदर...
नारी व बाल जगत 
बुजुर्ग महिला को बंदर ने धक्का मारा और हो गई मौत

पालक, कॉर्न और लहसुन से तैयार होने वाली स्वादिष्ट सब्जी 

लहसुनी कॉर्न पालक की सब्जी :अगर आप रोज की दाल सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो डिनर में आप...
खाना पकाना 
पालक, कॉर्न और लहसुन से तैयार होने वाली स्वादिष्ट सब्जी 

क्या  जामुन के बीजों को सालभर इस्तेमाल करना चाहते हैं?

जामुन का बीज : जामुन एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ जामुन...
लाइफस्टाइल 
क्या  जामुन के बीजों को सालभर इस्तेमाल करना चाहते हैं?

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान