रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-एलडीए व अग्निशमन विभाग के ज्वाइंट सर्वे में विभिन्न प्रतिष्ठानों में सामने आयी गंभीर अनियमित्ताएं

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 

लखनऊ। मंगलवार मंडलायुक्त लखनऊ ने प्राधिकरण भवन के पारिजात सभागर में अधिकारियों के साथ बैठक करके प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। 

बैठक में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में हुये अग्निकांड के बाद कराये गये ज्वाइंट सर्वे मेें विभिन्न जोन में कुल 122 होटल, गेस्ट हाउस, मैरिज लॉन/बैन्क्वेट हॉल समेत अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कराया गया। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित प्रतिष्ठानों में अनाधिकृत निर्माण व सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। संयुक्त टीम की रिपोर्ट के अनुसार गोमती नगर स्थित होटल रेेनेसां में गंभीर अनियमित्ताएं पायी गयी हैं। स्वीकृत मानचित्र के अनुसार 16वें तल पर जहां छत दर्शायी गयी थी, वहां स्काई बार संचालित मिला। इसके अलावा होटल प्रबंधन को लीज पर आवंटित की गयी ग्रीन बेल्ट की जमीन के नीचे अवैध रूप से बेसमेंट का निर्माण पाया गया। 

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे सो रहे मजदूर परिवार को रौंदा ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे सो रहे मजदूर परिवार को रौंदा

इसी तरह होटल नोवोटेल में बेसमेंट पार्किंग में बेकरी, स्टॉफ रूम व लॉन्ड्री संचालित मिली। इस क्रम में होटल लीनेज में भी कुछ गड़बड़ी पायी गयी। इसके अलावा आशियाना में स्थित होटल पिनैकल में बेसमेंट में अवैध रूप से बैन्क्वेट हॉल संचालित पाया गया। वहीं,  विभूति खण्ड स्थित होटल सैवी ग्रैंड में बेसमेंट में पार्किंग की जगह बैन्क्वेट हॉल समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन की बात सामने आयी। 

मण्डलायुक्त ने रिपोर्ट देखने के बाद ऐसे सभी प्रतिष्ठानों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों में अवैध गतिविधियां मिली हैं, उन्हें तत्काल रोका जाए। अगर निर्धारित समय-सीमा के अंदर सम्बंधित भवन मालिक/प्रबंधक नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया जाए। मण्डलायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जिन प्रतिष्ठानों में स्पष्ट रूप से अवैध निर्माण सम्बंधी खामियां उजागर हुयी हैं। उन प्रतिष्ठानों को पूर्णतः प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाए। 

मण्डलायुक्त ने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिये कि होटल, कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर कलासेस, हॉस्पिटल/नर्सिंग होम, जिम समेत ऐसे सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की जाए, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसमें बेसमेंट में संचालित प्रतिष्ठानों की विशेष रूप से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सभी भवनों में सुरक्षा के मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

इस मौके पर एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव, मुख्य नगर नियोजक के0के0 गौतम, अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी, संयुक्त सचिव अतुल कुमार व मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह समेत समस्त जोनल अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में...
राष्ट्रीय 
TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल के...
कारोबार 
नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल