गोवंश के चारे में चोरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों को जेल भेजा जाएगा : जिलाधिकारी सत्य प्रकाश 

गौशालाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

Published By Divyansh Sharma
On
Divyansh Sharma Picture

ललितपुर। जनपद के समस्त गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के बेहतर रखरखाव, भूसा, चारा, साइलेज, पेयजल, छाया, टीन शेड एवं भीषण गर्मी व लू से बचाव संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने निरीक्षण क्षेत्रों के गोवंश आश्रय स्थलों की कंपाइल रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी गोवंश आश्रय स्थलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए वहां गोवंश के लिए उपलब्ध भूसा, चारा, साइलेज, पेयजल, छाया, टीन शेड तथा गर्मी एवं लू से बचाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

 चंपत राय ने नाै पेज की चिट्ठी में 33 बिन्दु उठाए ये खबर भी पढ़े :  चंपत राय ने नाै पेज की चिट्ठी में 33 बिन्दु उठाए

समीक्षा के दौरान तहसीलदार पाली ने अवगत कराया कि उनके द्वारा विकासखंड बालाबेहट स्थित गोवंश आश्रय स्थल के निरीक्षण में गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाएं अत्यंत खराब पाई गईं। निरीक्षण के दौरान वहां गायों के लिए पर्याप्त छाया एवं गर्मी से बचाव की समुचित व्यवस्था नहीं मिली, वहीं चारा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। *इस पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त गोवंश आश्रय स्थल का संचालन कर रही समाजसेवी संस्था “गौ सेवा समिति” को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तहसीलदार पाली को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र के सचिव के माध्यम से गौ सेवा समिति के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।*

 जिलाधिकारी ने सभी गोवंश आश्रय स्थल संचालित कर रही समाजसेवी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई संस्था गोवंश के चारे में अनियमितता या चोरी कर लाभ कमाने का प्रयास कर रही है तो वह तत्काल गौशाला संचालन छोड़ दे। शासन की मंशा के विपरीत गोवंश के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी गोवंश आश्रय स्थल में गोवंश के प्रति लापरवाही, चारा चोरी अथवा व्यवस्थाओं में अनियमितता पाई गई तो संबंधित संस्था संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बिजरौठा गौशाला के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी द्वारा एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए और उन्हें नियमित रूप से गौशाला का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए।*

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निरंतर गोवंश आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते रहें तथा भीषण गर्मी के दृष्टिगत गोवंश के लिए छाया, पेयजल, चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित कराएं, जिससे संरक्षित गोवंश को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी डी एस दयाल, सभी नोडल अधिकारी, स्वंयसेवी संस्थाएं, पशु चिकित्सक उपस्थित रहे। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Divyansh Sharma Picture

दिव्यांश शर्मा पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में ललितपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘वॉयस ऑफ लखनऊ’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘दैनिक वृत्तांत’ सहित विभिन्न समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

नवीनतम

शिलांग हिंसा पर मेघालय सरकार का बड़ा एक्शन, SIT करेगी जांच

गुवाहाटी। शिलांग में असमिया नागरिकों पर बीते 19 अगस्त को किए गए हमले की घटना को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम...
राष्ट्रीय 
शिलांग हिंसा पर मेघालय सरकार का बड़ा एक्शन, SIT करेगी जांच

घुसपैठ पर लगेगा लगाम, ‘चिकन नेक’ पर अमित शाह का मंथन

घुसपैठ रोकने काे बनेगा त्रिस्तरीय सुरक्षा तंत्र कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर में स्थित रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण ‘चिकन...
पश्चिम बंगाल 
घुसपैठ पर लगेगा लगाम, ‘चिकन नेक’ पर अमित शाह का मंथन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में देशभर में एक...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’

विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

उत्तर प्रदेश

विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

बिजनौर में 26 साल से पहचान छिपाकर रह रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पूर्व मुकदमों में सजा से बचने के लिए पहचान छिपाने का आरोप
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में 26 साल से पहचान छिपाकर रह रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

चंदौली में कुएं में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का लिया संज्ञान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चंदौली में कुएं में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर