कोर्ट के बाहर छूटा बैग, फिरोजाबाद के युवक ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
फिरोजाबाद। ईमानदारी और मानवता की एक सराहनीय मिशाल उस समय देखने को मिली, जब बिहार के खगरिया जिले की निवासी पीड़िता फूल कुमारी देवी का बैग कोर्ट के गेट के बाहर गाड़ी में छूट गया फूल कुमारी देवी किसी मामले में गवाही देने के लिए जनपद न्यायालय मेंआई थीं
गवाही देने आने के दौरान उनका बैग अनजाने में कोर्ट गेट के पास रबीन्द्र राठौर निवासी सलेमपुर खुटियाना, जसराना (फिरोजाबाद) की गाड़ी में रह गया।
बैग मिलने के बाद रबीन्द्र राठौर ने उसमें मौजूद दस्तावेजों और संपर्क नंबरों के आधार पर संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने पीड़िता से संपर्क स्थापित किया। बाद में रबीन्द्र के पिता रामवीर सिंह ने स्वयं पीड़िता को बुलाकर उनका बैग सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया।
अपना बैग सुरक्षित वापस मिलने पर फूल कुमारी देवी ने राहत की सांस ली और रबीन्द्र राठौर तथा उनके पिता रामवीर सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी और जिम्मेदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर आसपास मौजूद लोगों ने भी रबीन्द्र और उनके पिता की सराहना की। लोगों का कहना है, कि ऐसे कार्य समाज में विश्वास और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। तथा दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
