Realme P4s 5G भारत में लॉन्च, Philips भी वापसी करने को तैयार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना Realme P4s 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी है। यह फोन 50MP मेन कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा, लंबे समय बाद Philips फिर से अपने स्मार्टफोन भारत में लाने के लिए तैयारी में है। फोन में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे। साथ ही, Vivo V80 Lite 5G फोन भी भारत में जल्द लॉन्च होगा। हालांकि वह अपने चीनी वेरिएंट से अलग होगा। आइये, सारी खबरें डिटेल में जानते हैं।

Realme P4s 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर से लैस है और इसमें 6.78 इंच की Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 8,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम ये खबर भी पढ़े : टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo V80 Lite 5G लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन स्लीक और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, 50MP का OIS प्राइमरी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसी खूबियां दी गई हैं। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार भारत में पेश होने वाला इसका भारतीय वेरिएंट ग्लोबल मॉडल मॉडल से काफी अलग होगा। कंपनी भारत में इसे अलग प्रोसेसर, कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और एक नए प्राइस प्वाइंट के साथ पेश करने वाली है।

Philips ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी वापसी की तैयारी कर ली है। कंपनी अपने नए Philips 5G स्मार्टफोन को पेश करेगी। Philips S7221 बजट और मिड-रेंज सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें यूजर्स को 5G कनेक्टिविटी के साथ एक दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन में HD+ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। कंपनी इस डिवाइस के जरिए भारतीय बाजार में किफायती 5G स्मार्टफोन ला रही है। फोन के लिए अमेजन पर एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। लिस्टिंग के साथ, डिवाइस के बारे में कुछ जरूरी डिटेल भी बताई गई हैं।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और क्षेत्रीय मौसम केंद्र...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

काठमांडू। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण नेपाल की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता का करीब 10 प्रतिशत...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल