लिफ्ट में बिना नेटवर्क के भी कैसे कर पाएंगे कॉल? जानें

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली।आपने भी महसूस किया होगा कि जैसे ही लिफ्ट में आप जाते हैं मोबाइल का नेटवर्क गायब हो जाता है। लिफ्ट ही नहीं, बिल्डिंग के बेसमेंट या फिर इंडोर में नेटवर्क कमजोर हो जाता है। ऐसे समय में आप फोन से कॉल न तो कर पाते हैं और न हीं कॉल या मैसेज रिसीव होता है। यही नहीं, आप इंटरनेट भी इस दौरान इस्तेमाल कर पाते हैं। टेलीकॉम कंपनियां एडवांस सिस्टम और नेटवर्क गियर यूज करती हैं, फिर भी लिफ्ट में सिग्नल की समस्या आती है। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है?

लिफ्ट में क्यों नहीं आते हैं सिग्नल?
बता दें कि मोबाइल सिग्नल एक रेडियो वेब होता है, जिसे ट्रांसमिट होने यानी एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए किसी भी तरह की बाधा नहीं होनी चाहिए। लिफ्ट में स्टेनलेस स्टील का बॉक्स इस्तेमाल होता है, जो मोबाइल में आने वाली सिग्नल को ब्लॉक करने का काम करता है। यही नहीं, लिफ्ट के चारों ओर मजबूत कंक्रीट की दीवार होती है, जिसकी वजह से सिग्नल की स्ट्रेंथ पहले ही कम हो जाती है। रही-सही कसर स्टेलनेस स्टील का बॉक्स पूरा कर देता है। 

2026 Audi Q3 : भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर  ये खबर भी पढ़े : 2026 Audi Q3 : भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर

यह बॉक्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडियो सिग्नल को रिफ्लेक्ट कर देता है यानी मोबाइल तक पहुंचने से पहले ही बाहर की तरफ मोड़ देता है। इसकी वजह से सिग्नल स्ट्रेंथ कम हो जाता है और डिवाइस तक नेटवर्क नहीं पहुंच पाता है। हालांकि, इन दिनों कई जगहों पर लिफ्ट में सही सिग्नल पहुंच सके इसके लिए रिसीवर भी लगाए जाते हैं, जो लिफ्ट के अंदर मोबाइल सिग्नल पहुंचा सके। हालांकि, इसमें ज्यादा खर्च आता है, जिसकी वजह से यह सुविधा कम जगह ही मिल पाती है।

लिफ्ट अगर बिल्डिंग के बाहरी वाले हिस्से में लगा है तो नेटवर्क बूस्टर की मदद से इसमें मोबाइल सिग्नल रिसीव हो जाता है। हालांकि, यह सिग्नल केवल कॉल करने के लिए ही उपयुक्त होता है। इसमें इंटरनेट चलाने की क्षमता नहीं होती है। वहीं, बिल्डिंग के अंदर अगर लिफ्ट लगा है तो सिग्नल की समस्या ज्यादा रहती है। ऐसे में आपको धैर्य रखना चाहिए और लिफ्ट से निकलकर कॉल या मैसैज करना चाहिए।

बिना नेटवर्क के कैसे कर पाएंगें कॉल?
अगर, आपके बिल्डिंग में वाई-फाई लगा है और लिफ्ट में वाई-फाई का सिग्नल आता है तो आप बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉलिंग की सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर WiFi Calling वाले ऑप्शन को ऑन कर देना चाहिए। इसमें आपको नो नेटवर्क कॉलिंग वाले ऑप्शन को इनेबल करना होगा। ऐसा करने के बाद जैसे ही आप मोबाइल नेटवर्क से बाहर होंगे और WiFi का सिग्नल उपलब्ध होगा, तो कॉलिंग की जा सकेगी।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह