LPG की जगह लेगी DME? बिना चूल्हा-सिलेंडर बदले काम करेगी कुकिंग

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। Future Cooking Gas India: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध की स्थितियों की वजह से भारत जैसे देशों में LPG की किल्लत देखने को मिली। इस दौरान LPG के तमाम विकल्प खबरों में रहे। इंडक्शन या इंफ्रारेड चूल्हे को लोगों ने हाथों-हाथ लिया, तो वहीं प्लाजमा चूल्हा और हाइड्रोजन स्टोव जैसी तकनीक की भी बात होती रही। हालांकि प्लाजमा या हाइड्रोजन चूल्हे प्रैक्टिकल नहीं थे, जिस वजह से उन्हें बड़े स्तर पर अपनाया नहीं जा सकता था। हालांकि इस बीच एक नई तकनीक पर आधारित ईंधन उम्मीद बनकर उभरा है, जो कि न सिर्फ प्रैक्टिकल है बल्कि मौजूदा गैस-सिलेंडर वाले इंफ्रास्ट्रक्चर में पूरी तरह से फिट भी हो जाता है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं DME यानी कि Dimethyl Ether की, जिसे कि वैज्ञानिक भविष्य का ईंधन बता रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार DME भविष्य में रसोई गैस की निर्भरता को पूरी तरह बदल सकता है। जहां प्लाज्मा और हाइड्रोजन तकनीक आम आदमी की पहुंच और जेब से बाहर नजर आती हैं, वहीं DME भविष्य की ऐसी तकनीक साबित हो सकती है, जो चूल्हे-सिलेंडर वाले किचन सेटअप में आराम से फि हो जाए।

BSNL: मोबाइल टावरों में स्वदेशी तकनीक फिट करने वाला दुनिया का चौथा देश बना भारत ये खबर भी पढ़े : BSNL: मोबाइल टावरों में स्वदेशी तकनीक फिट करने वाला दुनिया का चौथा देश बना भारत

इसे लेकर CSIR-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान ने X पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि उनके शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किया गया यह ईंधन LPG जैसा व्यवहार करता है और इसे हवा में मौजूद प्रदूषणकारी धुएं और कचरे यानी कि बायोमास से तैयार किया जा सकता है। यह ईंधन काफी अच्छी तरह से भारतीय रसोई के सेटअप में समा सकता है और साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भर होने की दिशा में बड़ी छलांग साबित हो सकता है।

मौसम 26 मई: 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 85 की रफ्तार से हवा ये खबर भी पढ़े : मौसम 26 मई: 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 85 की रफ्तार से हवा

क्या है DME टेक्नोलॉजी?
DME यानी कि Dimethyl Ether ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसे वैज्ञानिक भविष्य का ईंधन मान रहे हैं। आसान भाषा में कहें, तो यह एक सिंथेटिक गैस है जो काफी हद तक LPG की तरह काम करती है। हालांकि यह पर्यावरण के लिए LPG से ज्यादा बेहतर है। दरअसल DME की सबसे बड़ी खासियत इसका सोर्स है। हम सब जानते हैं कि LPG को जमीन के नीचे से निकाला जाता है और यह जीवाश्म ईंधन होता है। वहीं DME आसपास मौजूद कूड़े-कचरे, खेती के अवशेष जैसे कि पराली और कारखानों के धुएं से लैब में तैयार कर सकते हैं। (REF.)

ऑस्ट्रेलिया ने 40 घंटे में बनाया मानव रहित पानी का जहाज, होगा 'स्मार्ट'AI से लैस ये खबर भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया ने 40 घंटे में बनाया मानव रहित पानी का जहाज, होगा 'स्मार्ट'AI से लैस

LPG की जगह ले सकती है DME टेक्नोलॉजी?
DME को LPG का विकल्प इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह तकनीक और इस्तेमाल के मामले मे LPG से काफी मेल खाती है।

DME की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको बाकी चूल्हों की तरह अपना पुराना गैस चूल्हा, पाइप या सिलेंडर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। यह मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर में आराम से फिट हो जाता है।
LPG के लिए हम विदेशों पर निर्भर हैं लेकिन DME को अपने ही देश में कोयले, कचरे और पराली से बना सकते हैं। इससे लागत भी काफी कम हो जाती है।
LPG के मुकाबले DME बिलकुल भी कालिख या जहरीला धुआं पैदा नहीं करती। यह इतना स्वच्छ ईंधन है कि बर्तन तक काले नहीं पड़ते।
DME की एक और खासियत है कि इसे भी लिक्विड अवस्था में सिलेंडर में भरा जा सकता है। इससे लोगों की रसोई का मौजूदा सेटअप भी नहीं बदलता।

आत्मनिर्भर भारत की राह में मददगार
DME टेक्नोलॉजी भारत को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर भी बना सकती है। दुनिया में युद्ध जैसे हालातों या तनाव आदि के बीच DME तकनीक विदेशी निर्भरता को खत्म करने का सबसे बड़ा जरिया बन सकती है। इससे अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा बचती है।

CSIR-NIScPR के अनुसार इसकी शुरुआत मिक्सिंग के तौर पर हो सकती है। दरअसल, मौजूदा LPG सिलेंडरों में बिना किसी तकनीक को बदले 20% तक DME मिलाया जा सकता है। ऐसे में न चूल्हा बदलेगा और न ही सिलेंडर, लेकिन देश की विदेशी गैस पर निर्भरता तुरंत 20% कम हो जाएगी।

DME तकनीक को बनाने में कचरे की भी मुख्य भूमिका होती है, ऐसे में शहरों का कूड़ा और गांवों की पराली, जो आमतौर पर प्रदूषण का कारण बनते हैं, उन्हें इस तकनीक के जरिए कीमती ईंधन में बदला जा सकता है। इसके अलावा देश में तैयार होने की वजह से इसके लॉजिस्टिक्स और इम्पोर्ट का खर्चा भी बचता है। इससे आम आदमी को गैस की कीमतों में राहत भी देना संभव हो सकता है।(REF.)

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री, बोले- गांव की समस्याओं का होगा गांव में ही समाधान

कौशाम्बी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सिराथू स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर के समीप आयोजित "गांव...
सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री, बोले- गांव की समस्याओं का होगा गांव में ही समाधान

हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

सुलतानपुर। ब्लॉक कुड़वार अंतर्गत ग्राम सभा पिपरी में ग्राम प्रधान मोहम्मद सलमान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं भारतीय सेना की मुख्यालय मध्य कमान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आसाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त...