ऑस्ट्रेलिया ने 40 घंटे में बनाया मानव रहित पानी का जहाज, होगा 'स्मार्ट'AI से लैस

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। 3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया का पहला ऐसा समुद्री जहाज बनाया है, जिसमें एक भी इंसान नहीं सवार होगा। यह अनक्रूड सर्फेस वेसल (USV) है, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपनी रक्षा जरूरतों और समुद्री सुरक्षा के लिए बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, ASTRA 460 नाम का जहाज एक 15 फीट लंबा ड्रोन बोट है। इसे 40 घंटे में तैयार किया जा सकता है। इसके निर्माण में प्लास्टिक कचरे का उपयोग हुआ। आइए जानते हैं, रोबोट में इंसान सवार नहीं होगा तो कौन बैठेगा।

कौन सवार होगा जहाज में?
इंटरेस्टिंग इंजीनियरिंग की रिपोर्ट के अनुसार, ASTRA 460 जहाज में ऑटोमैटिक एआई सिस्टम को फिट करके इसे पानी में उतारा जा सकता है। यानी इस जहाज में ना तो इंसान सवार होगा ना ही कोई रोबोट। इसमें एक सिस्टम फिट किया जाएगा जो हर समुद्री हलचल की जानकारी पहुंचाएगा। (REF.)

आज जुटेंगे टेक दिग्गज, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर निवेश पर होगा बड़ा मंथन ये खबर भी पढ़े : आज जुटेंगे टेक दिग्गज, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर निवेश पर होगा बड़ा मंथन

ASTRA 460 जहाज की खासियत
बिना इंसान वाले जहाज को हाइपरियन सिस्टम्स (Hyperion Systems) नाम के स्टार्टअप ने मरीन आर्किटेक्चर कंपनी 'वर्सेटाइल मरीन' और एआई (AI) एक्सपर्ट 'ग्रीनरूम रोबोटिक्स' के साथ मिलकर बनाया है।
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पॉल पापानेलिया ने पर्थ में आयोजित 'इंडियन ओशन डिफेंस एंड सिक्योरिटी' (IODS) कॉन्फ्रेंस में इस जहाज को ऑफिशियली अनवील किया।
रफ्तार: इस जहाज की मैक्सिमम स्पीड लगभग 40 नॉट्स (Knots) है। यह 20 से 30 नॉट्स की स्पीड से गश्त लगा सकती है।
रेंज: रिपोर्ट के अनुसार, यह एक बार में 200 किलोमीटर (124 मील) तक का सफर तय कर सकती है।
मल्टी-टास्किंग: यह समंदर की मुश्किल लहरों को झेलते हुए खुफिया जानकारी जुटाने, और जरूरत पड़ने पर हथियार ले जाने में सक्षम है।
10 नाव होंगी तैयार: फिलहाल कंपनी हर महीने ऐसी 10 नावें बनाने की तैयारी में है। जरूरत पड़ने पर प्रोडक्शन को 100 से अधिक किया जा सकता है।

3D प्रिंटिंग तकनीक, कचरे का उपयोग, 40 घंटे में तैयार
जानकारी के अनुसार, इस जहाज को 'लार्ज-फॉर्मेट एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग' (LFAM) तकनीक का उपयोग करके, निचले हिस्से को 40 घंटों में बनाया जा सकता है। LFAM बड़े पैमाने पर उपयोग होना वाली इंडस्ट्रियल 3डी प्रिंटिंग है। जहाज बनाने में इंजीनियरों ने रिसाइकल किए गए प्लास्टिक कचरे को उपयोग किया। कहा जा रहा है कि पुराने तरीकों से निचले हिस्से को बनाने में ही 6 हफ्ते लग जाते हैं। 3डी प्रिंटिंग ने इस काम को बहुत आसान और जल्दी पूरा होने वाला बना दिया है।

AI से लैस 'स्मार्ट' जहाज
कंपनी दावा करती है कि उसका जहाज पूरी तरह से स्मार्ट और एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है। जहाज में ऑटोमैटिक नेविगेशन और कंट्रोल सॉफ्टवेयर लगा है, जिसे 'GAMA' नाम के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसकी खासियत है कि यह मिशन की जरूरत के हिसाब से ढल जाता है। जहाज में ऑटोमैटिक एआई सिस्टम को फिट करके समंदर में उतारा जा सकता है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

युवाओं के लिए लग रहे रोजगार मेले, हो रहा कैंपस सेलेक्शन: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए लग रहे रोजगार मेले, हो रहा कैंपस सेलेक्शन: मुख्यमंत्री योगी

MBBS सीटों में बड़ा इजाफा, 1.36 लाख से ज्यादा सीटें; 25 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी

1,27,028 से बढ़कर 1,36,939 हुई संख्या देश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। नेशनल मेडिकल कमीशन...
शिक्षा-रोजगार 
MBBS सीटों में बड़ा इजाफा, 1.36 लाख से ज्यादा सीटें; 25 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी

जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपित को किया गिरफ्तार

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन की कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपित को किया गिरफ्तार

नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसे: महिला समेत चार लोगों की मौत, इलाके में शोक

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसे: महिला समेत चार लोगों की मौत, इलाके में शोक

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ

अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक  प्राची सिंह के निर्देशन में आयोजित लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 (महिला/पुरुष)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश