सुमित सिंह को राजनीति विज्ञान में  पीएचडी उपाधि मिली

बलरामपुर सुदर्शनजोत निवासी सुमित आरम्भ से होनहार छात्र रहे।

सुमित सिंह को राजनीति विज्ञान में  पीएचडी उपाधि मिली

बलरामपुर - सुदर्शनजोत ग्राम के निवासी तथा सीतापुर के आर एम पी पी जी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक सुमित सिंह को राजनीति विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि मिली। सुमित सिंह ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या से राज्य के सकारात्मक कार्य नीति का थारू जनजाति के विकास पर प्रभाव,बलरामपुर जिले के विशेष संदर्भ में,विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया।
 
विश्वविद्यालय में आयोजित शोध साक्षात्कार में सुमित सिंह को पीएचडी संस्तुत की गई । साक्षात्कार में बाह्य परीक्षक के तौर पर डॉ.कमल नयन चौबे एसो प्रो - राजनीति विज्ञान विभाग,दयाल सिंह कॉलेज ने साक्षात्कार लिया एवं शोध कार्य की सराहना करते हुए इसे संस्तुत किया।  सुमित ने स्नातक की शिक्षा इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से सम्बद्ध यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है तथा परास्नतातक अवध विश्विद्यालय से किया।
 
सुमित ने अपना शोध कार्य का.सु.साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय,अयोध्या के राजनीति  विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ.समरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में पूर्ण किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों,परिवार के सदस्यों,विश्वविद्यालय के शिक्षकगण और मित्रों को दिया है।
 
 
Tags: Balrampur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 चरित्र संदेह में अपनी पत्नी और बच्चों पर दराते से हमलाकर खुद काे मारा, चारों का इलाज जारी  चरित्र संदेह में अपनी पत्नी और बच्चों पर दराते से हमलाकर खुद काे मारा, चारों का इलाज जारी
खंडवा। खंडवा जिले के धनगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी और...
बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद थाईलैंड से इलाज करवाकर स्वदेश लौटे
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या छह हजार पार, पिछले 24 घंटों में छह कि मौत
 मुख्यमंत्री आज गाडरवारा में 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
 मुख्यमंत्री आज भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोल जनजातीय सम्मेलन में होंगे शामिल
चीन ने ताइवान में सैन्य घेरा बढ़ाया, सात विमान, आठ नौसैनिक जहाज भेजे
जेरोम विनीत, शमीमुद्दीन और विनीत कुमार सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने