भांगड़ में टीएमसी उम्मीदवार शौकत मोल्ला पर हमले का आरोपों से बढ़ा तनाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ विधानसभा क्षेत्र में रविवार रात तनाव बढ़ गया, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार शौकत मोल्ला पर हमले का आरोप सामने आया।

इस घटना में कई टीएमसी कार्यकर्ता घायल हो गए। शौकत मोल्ला ने इस हमले को सुनियोजित बताया है और इसके लिए इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि आईएसएफ ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान शौकत मोल्ला की जान को खतरा होने की आशंका जताई थी और किसी भी अनहोनी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। रविवार रात की घटना के बाद उनकी आशंका को बल मिला है।

जानकारी के मुताबिक, शौकत मोल्ला रविवार रात दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके में चुनाव प्रचार खत्म कर लौट रहे थे। चालताबेरिया क्षेत्र में प्रचार के बाद घर लौटते समय उन पर हमला किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के विरोध में टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रात में सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

शौकत मोल्ला ने सीधे तौर पर आईएसएफ पर आरोप लगाते हुए कहा, “चुनाव से पहले जानबूझकर अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। यह पूरी तरह से योजनाबद्ध हमला है। हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है। हमने पुलिस प्रशासन में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।”

वहीं, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि इस घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। पार्टी का दावा है कि इलाके में तनाव फैलाने की कोशिश खुद तृणमूल की ओर से की जा रही है और चुनाव से पहले सहानुभूति पाने के लिए ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भांगड़ विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से राजनीतिक रूप से संवेदनशील रहा है और यहां पहले भी कई बार हिंसक झड़पें हो चुकी हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, क्षेत्र में तनाव और आरोप-प्रत्यारोप भी बढ़ते जा रहे हैं।

सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न ये खबर भी पढ़े : सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश 
दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जापान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

कानपुर स्टेशन पर 30 लाख का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर नगर की गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चेकिंग के...