पश्चिम मेदिनीपुर में हिंसा पर सख्त कार्रवाई, 24 घंटे में 162 गिरफ्तार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न इलाकों से हिंसा और अशांति की घटनाएं सामने आने के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बताया कि पिछले 24 घंटों में हिंसक घटनाओं में शामिल होने के आरोप में कुल 162 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार शाम को मेदिनीपुर में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जिलाधिकारी बीजिन कृष्णा, पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना तथा सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के बाद किसी भी प्रकार की प्रतिशोधात्मक राजनीति, तोड़फोड़, आगजनी या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुवार सुबह पार्टी कार्यालय हड़पने को लेकर खड़गपुर में कुछ वार्डो में गहमा गहमी दिखाई दी है लेकिन भाजपा के आपसी गुट की मतभेत बताया गया जिसे आपस में सुलझा लिया गया।

पुलिस के अनुसार, जिले के कई क्षेत्रों में पार्टी कार्यालयों पर कब्जे, घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। विभिन्न गांवों और ब्लॉकों में लगातार रूट मार्च किया जा रहा है ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।

पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना ने कहा कि स्थिति अब काफी हद तक नियंत्रण में है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शांति भंग करने या हिंसा फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

सूरत। सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। एरेनक्यू लिथियम आयरन...
राष्ट्रीय  गुजरात 
सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार काे कबीरधाम जिले के नगर पालिका परिषद कवर्धा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना...
छत्तीसगढ़ 
उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

बक्सर। इटाढ़ी गांव के नेटुआ वीर बाबा के समीप पूर बधार में रविवार को एक युवक का शव मिलने से...
बिहार 
लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

पूर्णिया। कुल्लाखास पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित आलमनगर में घर के पास खेल रहे तीन सगे मासूम भाइयों की पानी...
बिहार 
खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...
उत्तर प्रदेश 
स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा