शुभेंदु के सहायक चंद्रनाथ हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हवाले

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) को सौंप दी गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि हत्या के तार कई राज्यों से जुड़े होने की आशंका है, इसलिए मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को जिम्मेदारी दी गई है। इस फैसले के बाद यह मामला केवल बंगाल तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि इसे अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के रूप में देखा जा रहा है।

सीबीआई ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है। इस टीम की कमान डीआईजी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। जांच टीम में दिल्ली, पटना, रांची, धनबाद और लखनऊ से सात अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया है, जबकि कोलकाता के जॉइंट डायरेक्टर पूरे ऑपरेशन की निगरानी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर टीम में और अधिकारियों को भी जोड़ा जा सकता है।

दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, मंदारमणि और ताजपुर का होगा व्यापक विकास ये खबर भी पढ़े : दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, मंदारमणि और ताजपुर का होगा व्यापक विकास

राज्य सरकार ने मध्यमग्राम थाना, सीआईडी और अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया है कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेज, डिजिटल सबूत, कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी जल्द से जल्द सीबीआई को सौंप दी जाए। इस हत्याकांड ने पूरे बंगाल की राजनीति में सनसनी फैला दी है।

 विपक्ष के नेता की मान्यता पर रोक से कलकत्ता हाई कोर्ट का इनकार ये खबर भी पढ़े :  विपक्ष के नेता की मान्यता पर रोक से कलकत्ता हाई कोर्ट का इनकार

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के ठीक बाद छह मई की रात मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ की बेहद करीब से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनके सीने, पेट और हाथ पर कई गोलियां दागीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र ये खबर भी पढ़े : प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

प्रारंभिक जांच में पुलिस और सीआईडी को कई चौंकाने वाले सुराग मिले हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि हत्या में 8 से 9 लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के लिए दो बाइक और एक कार का इस्तेमाल किया गया था। एक बाइक पर दो और दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे।

सूत्रों का दावा है कि इस्तेमाल की गई गाड़ी, हथियार और पूरे ऑपरेशन पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे कोई बड़ा आपराधिक नेटवर्क सक्रिय था।

इस मामले में बिहार और उत्तर प्रदेश से कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। कोलकाता पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी पूछताछ में पूरी तरह चुप बना हुआ है, जबकि अन्य दो आरोपी लगातार दबाव में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब तक किसी ने आधिकारिक तौर पर अपराध स्वीकार नहीं किया है।

सबसे बड़ा सवाल अब भी यही बना हुआ है कि आखिर इस हाई-प्रोफाइल हत्या की सुपारी किसने दी। मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी को निशाना बनाने के पीछे असली मकसद क्या था, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चा हो रही है।

पहले तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी सीबीआई जांच की मांग उठाई गई थी। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस केस में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या सीबीआई इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के मास्टरमाइंड तक पहुंच पाएगी या नहीं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पलामू: घास काटने के विवाद में महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

पलामू। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के चपरवार गांव में बहु से घास काटने को लेकर विवाद के बाद एक...
झारखंड 
पलामू: घास काटने के विवाद में महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

एक लाख पौधरोपण अभियान को जनआन्दोलन बनाने की तैयारी

बस्ती - स्वामी विवेकानंद युवा परिषद उत्तर प्रदेश एवं माण्डवी फाउन्डेशन के तत्वावधान में प्रस्तावित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम (एक लाख)...
उत्तर प्रदेश 
एक लाख पौधरोपण अभियान को जनआन्दोलन बनाने की तैयारी

रायपुर: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोतीबाग क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने...
छत्तीसगढ़ 
 रायपुर: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उरई । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री डाॅक्टर अनिल यादव के पहली बार जनपद आगमन पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगर धामपुर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान 26 वर्षीय महिला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

उत्तर प्रदेश

एक लाख पौधरोपण अभियान को जनआन्दोलन बनाने की तैयारी

बस्ती - स्वामी विवेकानंद युवा परिषद उत्तर प्रदेश एवं माण्डवी फाउन्डेशन के तत्वावधान में प्रस्तावित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम (एक लाख)...
उत्तर प्रदेश 
एक लाख पौधरोपण अभियान को जनआन्दोलन बनाने की तैयारी

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उरई । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री डाॅक्टर अनिल यादव के पहली बार जनपद आगमन पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगर धामपुर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान 26 वर्षीय महिला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

काम की तलाश में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में काम की तलाश में राजस्थान जा रहे एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
काम की तलाश में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत