ईद-उल-अजहा पर राज्यपाल आर एन रवि ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
WB,governor,wishes,eid
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने गुरुवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता की भावना को और मजबूत करे।
राज्यपाल ने अपने संदेश में सभी लोगों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का यह पावन पर्व समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाए।
अपने पोस्ट में उन्होंने “ईद मुबारक” और “बकरीद” हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
