राजभवन में हथियार बांटे जाने के आरोपों पर बरसे राज्यपाल

कहा- मांगी मांगें नहीं तो होगी कार्रवाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

टीएमसी सांसद ने राजभवन पर लगाए थे गंभीर आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रविवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया था कि राजभवन में हथियार बांटे जाते हैं। राज्यपाल ने आरोपों को आधारहीन बताया और चेतावनी दी कि अगर टीएमसी सांसद ने माफी नहीं मांगी तो वे कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। 

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि 'जो आरोप लगाए गए हैं, उनके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। जब सत्ताधारी पार्टी के सांसद कहते हैं कि राजभवन में हथियार उपलब्ध हैं तो इसका मतलब ये है कि उनका अपने ही राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं है? क्या इसके पीछे कोई अंदरूनी राजनीति है?' राज्यपाल ने कहा कि 'राजभवन में हथियारों को ढूंढने की बात ऐसी है, जैसे कोई दृषि हीन व्यक्ति एक अंधेरे कमरे में काली बिल्ली को ढूंढ रहा हो, जो कि वहां है ही नहीं।' राज्यपाल ने कहा कि राजभवन लोगों के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि 'सुबह 5 बजे से लेकर आम लोग, नागरिक समाज के लोग, मीडियाकर्मी राजभवन आकर देख सकते हैं कि क्या राजभवन में हथियार हैं या नहीं। 

 राज्यपाल  ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना  ये खबर भी पढ़े :  राज्यपाल  ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने रविवार को कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के आरोप पर कानूनी राय मांगी है। उन्होंने टीएमसी सांसद के बयान की निंदा करते हुए शेक्सपियर की एक कविता का एक अंश पढ़ा कि यह एक मूर्ख द्वारा सुनाई गई कहानी है, जो शोर और रोष से भरी है, जिसका कोई मतलब नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि 'राजभवन के दरवाजे सुबह 5 बजे से खुले रखे गए हैं और वह बनर्जी के आने और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दो के सबूत इकट्ठा करने के लिए निरीक्षण करने का इंतजार कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर वह अपनी कही बात साबित करने में नाकाम रहते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए? राजभवन ने एक बायन में बताया कि राज्यपाल इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिख रहे हैं, क्योंकि टीएमसी सांसद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 

 धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े :  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस भाजपा के अपराधियों को राजभवन में बुला रहे हैं और उन्हें हथियार दे रहे हैं ताकि वे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले कर सकें। उन्होंने कहा कि बंगाल के राज्यपाल को कह दें कि वे भाजपा के अपराधियों को राजभवन में बुलाना बंद करें। वह उन्हें वहां रख रहे हैं और उन्हें हथियार दे रहे हैं ताकि वे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले कर सकें। जब तक ये राज्यपाल, राजभवन में हैं, तब तक बंगाल के साथ कुछ अच्छा नहीं हो सकता।

राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीएमएफटी अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग  ये खबर भी पढ़े : राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीएमएफटी अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण।

संत कबीर नगर,   13 जून, 2026 (सूचना विभाग)। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,   निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण।

जनसुविधा से समझौता नहीं: 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शनिवार को निर्माणाधीन 10 लेन...
मध्य प्रदेश 
जनसुविधा से समझौता नहीं: 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश

डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं,

संत कबीर नगर, 13 जून 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं,

प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश।

संत कबीर नगर, 13 जून, 2026 (सूचना विभाग)। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश।

पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तों को अवैध असलहों,के साथ किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...