धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कोटि-कोटि नमन करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्रीय चेतना को नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श एवं विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि है। लगभग सवा सौ साल के लम्बे वक़्त में भी आज पूरे देश में आदिवासी समुदाय सहित हर वर्ग के बीच उनको याद किया जा रहा है। निश्चित रूप से ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को सम्मान के साथ याद किया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, आदर्श एवं दिखाए रास्ते हमें सदैव प्रेरित करेंगे। उन्होंने जो इतिहास रचा है उसे लोग सदियों तक याद रखेंगे। आज भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि है, हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हम सभी लोग उन्हें स्मरण कर उनकी समाधि स्थल पर शीश झुकाने आए हैं, आगे भी आते रहेंगे। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन, मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार सहित कई अन्य लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद संतोषपुर स्टेशन पर बुलडोजर से तोड़ी गईं ‘अवैध’ दुकानें

कोलकाता । राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हॉकर्स हटाने और रेलवे की जमीन को अतिक्रमण...
पश्चिम बंगाल 
 राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद संतोषपुर स्टेशन पर बुलडोजर से तोड़ी गईं ‘अवैध’ दुकानें

'शौर्या दल' सेना बनी मध्य प्रदेश से लेकर देश भ्रर में सशक्तिकरण की बुलंद हुंका

भोपाल। मध्य प्रदेश के गांवों और शहरों की गलियों से गुज़रते हुए अगर आपको साड़ी का पल्लू संभाले या कॉलेज...
मध्य प्रदेश 
'शौर्या दल' सेना बनी मध्य प्रदेश से लेकर देश भ्रर में सशक्तिकरण की  बुलंद हुंका

कौशाम्बी के सैनी थाने में टॉयलेट के दरवाजे से चिपककर हेड कांस्टेबल की मौत

कौशांबी : जिले के सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा की करंट लगने से मौत हो गई. हादसा...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी के सैनी थाने में टॉयलेट के दरवाजे से चिपककर हेड कांस्टेबल की मौत

कानून से ऊपर नहीं हो सकते पुलिस अधिकारी: हाईकोर्ट सख्त

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 24 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखने पर...
उत्तर प्रदेश 
कानून से ऊपर नहीं हो सकते पुलिस अधिकारी: हाईकोर्ट सख्त

मीरजापुर में सपाइयों का तहसील पर जनसमस्याओं काे लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद मीरजापुर में चुनार तहसील मुख्यालय पर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर...

ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मंगलवार सुबह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सामने एक ई-रिक्शा और बुलेट मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल