सड़क दुर्घटना में पांच घायल, दो गंभीर
बंगाल में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार में सवार होकर बिहार जा रहा था परिवार
सिलीगुड़ी। बंगाल से बिहार जा रहा एक परिवार कार दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना में चालक सहित एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना घोषपुकुर-खोड़ीबारी स्टेट हाईवे के कल्याणपुर इलाके में शनिवार शाम को हुई है। घायलों की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी अमित जायसवाल (45), माला जायसवाल (66), अर्पिता जायसवाल (32), मिमी जायसवाल (6) और मानसबी चौधरी (14) के रूप में हुई है। घटना में दो की हाल नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह परिवार सिलीगुड़ी में एक पारिवारिक कार्यक्रम के बाद खोड़ीबारी के रास्ते बिहार जा रहा था। तभी कल्याणपुर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बरामद कर खोरीबाड़ी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
टिप्पणियां