फडणवीस का दावा : 1400 कंपनियां बंगाल छोड़कर महाराष्ट्र में व्यापार कर रही हैं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल से लंबे समय से जुड़ी करीब 1400 कंपनियों ने अपना आधार महाराष्ट्र स्थानांतरित कर लिया है। उन्होंने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट का संकेत बताया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में न्यू टाउन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस ने कहा कि कई बड़ी कंपनियां, जिनका बंगाल से दशकों पुराना संबंध था, अब महाराष्ट्र में कारोबार कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि करीब 1400 कंपनियां बंगाल छोड़कर महाराष्ट्र में व्यापार कर रही हैं। इनमें कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। कहा जा रहा है कि पुरानी कंपनियां गईं तो नई कंपनियां यहां पंजीकृत हुई हैं। मेरा सवाल है कि क्या उन्होंने पूर्ण रूप से काम शुरू किया है? यह आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए।

फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले उठाई गई चिंताओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में पश्चिम बंगाल का योगदान वर्षों में घटा है। उन्होंने कहा कि राज्य औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में पिछड़ रहा है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रोजगार एजेंडे को सामने रखते हुए कहा कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो संकल्प पत्र के अनुसार एक करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

फडणवीस ने कहा कि देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। इनके लिए रोजगार सृजन अत्यंत आवश्यक है। सरकारें अनुकूल वातावरण बनाती हैं, लेकिन रोजगार उद्योग ही देते हैं। सरकारी नौकरियों की भी एक सीमा है।

भाजपा शासित राज्यों ने ऐसा वातावरण बनाया है और बंगाल में भी ऐसा परिवर्तन होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि शासन में परिवर्तन होता है तो पश्चिम बंगाल अगले पांच से सात वर्षों में आर्थिक प्रदर्शन के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में फिर शामिल हो सकता है।

बंगाल में आज भारी बारिश, 17 अगस्त को रेड अलर्ट ये खबर भी पढ़े : बंगाल में आज भारी बारिश, 17 अगस्त को रेड अलर्ट

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश 
दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जापान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

कानपुर स्टेशन पर 30 लाख का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर नगर की गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चेकिंग के...