बंगाल में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर भीड़ ने अंडे फेंके

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में एक रेस्टोरेंट के बाहर जमा हुई भीड़ ने उन पर अंडे फेंके। मोइत्रा ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिख रहा है कि रोड पर जमा भीड़ में से कुछ लोग सांसद पर अंडे फेंक रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अंडे फेंके जाने के दौरान भीड़ के पास कुछ पुलिसकर्मी भी हैं। कृष्णानगर की सांसद ने आरोप लगाया कि यह हमला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया और राज्य की पुलिस तमाशबीन बनी रही।

अंडे फेंके जाने का वीडियो आया सामने

TMC किसकी? चुनाव आयोग पहुंची ममता बनर्जी बनाम रीताब्रत बनर्जी की 'लड़ाई' ये खबर भी पढ़े : TMC किसकी? चुनाव आयोग पहुंची ममता बनर्जी बनाम रीताब्रत बनर्जी की 'लड़ाई'

अलग-अलग तरफ से रिकॉर्ड किए गए। एक वीडियो में कुछ पुरुष और महिलाएं अंडे फेंकते और नारे लगाते दिख रहे हैं, जबकि पास की सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं। दूसरा वीडियो खुद मोइत्रा ने रिकॉर्ड किया। फुटेज में अंडे खिड़कियों पर लगते हुए दिख रहे हैं, जबकि कृष्णानगर की सांसद अपने मोबाइल फोन से घटना को रिकॉर्ड कर रही हैं और स्थानीय TMC नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठी हैं।

महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर लगाया आरोप

जब अंडे लगातार कांच की खिड़कियों पर लग रहे थे, तब महुआ मोइत्रा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और TMC का आरोप है कि इस घटना के पीछे बीजेपी कार्यकर्ता थे। इस आरोप पर बीजेपी की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।


इससे पहले भी ममता बनर्जी कैंप के कई नेताओं पर फेंके गए थे अंडे

बता दें कि मई में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद से अभिषेक बनर्जी समेत टीएमसी के कई नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले 7 जून को मिदनापुर में कुछ उपद्रवी लोगों ने TMC नेता सुजॉय हाज़रा की गाड़ी पर अंडे फेंके थे। कोलकाता के काउंसलर बाप्पादित्य दासगुप्ता और मोहम्मद जसीमुद्दीन पर भी अंडे फेंके गए। 18 जून को उदयन गुहा को भी इसी तरह निशाना बनाया गया, जबकि 19 जून को आसनसोल कोर्ट के बाहर TMC नेता विजय सिंह पर प्रदर्शनकारियों ने "चोर, चोर" के नारे लगाते हुए अंडे फेंके गए।



संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

#Draft: Add Your Title

महराजगंज, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने...
#Draft: Add Your Title

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था,...
उत्तर प्रदेश 
वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना