विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के दौरान ईवीएम गड़बड़ी के कारण वोट दिए बिना लौटे चिरंजीत

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के दौरान कई स्थानों से ईवीएम में तकनीकी खराबी की खबरें सामने आई हैं। इस कारण कई मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई और मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच बारासात के पूर्व विधायक और बांग्ला फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीत चक्रवर्ती ईवीएम खराबी के कारण मतदान नहीं कर सके।

बताया गया है कि बुधवार सुबह चिरंजीत मतदान करने के लिए कोलकाता के चारुचंद्र कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पहुंचे थे। हालांकि वहां ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। मशीन ठीक होने में देरी होने पर वह मतदान किए बिना ही मतदान केंद्र से वापस लौट गए। उन्होंने बाद में फिर से आकर मतदान करने की बात कही है।

राज्य के कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और नदिया सहित कई जिलों से सुबह से ही ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जगहों पर मशीन में गड़बड़ी के कारण मतदान शुरू होने में देरी हुई, जबकि कई केंद्रों पर मतदान के दौरान भी तकनीकी समस्या सामने आई।

ईवीएम खराबी के कारण कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। कुछ स्थानों पर मतदाताओं और मतदानकर्मियों के बीच कहासुनी की खबरें भी मिली हैं। मामले की जानकारी चुनाव आयोग के संज्ञान में लाई गई है और मशीनों को ठीक करने की प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि चिरंजीत चक्रवर्ती बारासात विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2011, 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। हालांकि 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्हें राजनीति में आने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेरित किया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

माता-पिता से नाराज किशोर को आत्मघाती कदम उठाने से पहले पुलिस ने बचाया

लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र में माता-पिता से नाराज होकर आत्महत्या का प्रयास करने जा रहे एक किशोर को पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 

घंटाघर में गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर फटा, दो लोग घायल

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर इलाके में सोमवार रात गुब्बारों में हवा भरने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

फीफा  नॉकआउट मुकाबले से पहले विवादों में घिरे केप वर्डे के कप्तान

रेयान मेंडिस : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार खेल दिखाकर सबको हैरान करने वाली केप वर्डे की टीम अब...
खेल 
फीफा  नॉकआउट मुकाबले से पहले विवादों में घिरे केप वर्डे के कप्तान

8 करोड़ की निवेश ठगी का मास्टरमाइंड पुणे से गिरफ्तार, फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने विभिन्न राज्यों में फर्जी निवेश कंपनियां बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 8 करोड़ की निवेश ठगी का मास्टरमाइंड पुणे से गिरफ्तार, फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

चंडीगढ़ की शराब, ऊपर खरबूजे... बिहार तक तस्करी का खेल, एसटीएफ ने 2,808 बोतलों के साथ तस्कर दबोचा

उन्नाव। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्नाव से एक तस्कर को...