कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को परमार्थ निकेतन में दी श्रद्धांजलि

वीर बलिदानियों को समर्पित हुई गंगा आरती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कारगिल विजय दिवस भारत की आत्मा की विजय: चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, परमार्थ पीठाधीश्वर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले सभी अमर वीर बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत की आत्मा, उसके स्वाभिमान, उसके साहस और उसकी सनातन चेतना की विजय का दिवस है। यह दिन हमें उन वीर सपूतों के अद्वितीय पराक्रम, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा को स्मरण करने का अवसर देता है, जिन्होंने अपने वर्तमान का बलिदान देकर हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाया।

स्वामी ने कहा कि कारगिल की ऊँची बर्फीली चोटियाँ केवल युद्ध की साक्षी नहीं हैं, वे उन अमर बलिदानों की तपोभूमि हैं जहाँ भारत के वीर जवानों ने अपने रक्त से राष्ट्रप्रेम का ऐसा इतिहास लिखा, जिसे आने वाली पीढ़ियाँ सदैव गर्व के साथ स्मरण करेंगी। जब पूरा देश अपने घरों में सुरक्षित था, तब हमारे सैनिक शून्य से नीचे तापमान, दुर्गम पर्वतों और विषम परिस्थितियों के बीच केवल एक संकल्प लेकर डटे हुए थे, भारत की आन, बान और शान की रक्षा के हेतु। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने अपने परिवारों से ऊपर राष्ट्र को रखा, अपने सुखों से ऊपर कर्तव्य को रखा और अपने जीवन से ऊपर भारत माता के सम्मान को रखा। यही त्याग उन्हें अमर बनाता है।

स्वामी चिदानन्द का आह्वान- कांवड़ यात्रा बने हरित और प्लास्टिक मुक्त अभियान ये खबर भी पढ़े : स्वामी चिदानन्द का आह्वान- कांवड़ यात्रा बने हरित और प्लास्टिक मुक्त अभियान

स्वामी ने कहा कि राष्ट्र केवल मानचित्र पर बनी सीमाओं का नाम नहीं है। राष्ट्र हमारी संस्कृति है, हमारी सभ्यता है, हमारी मातृभाषाएँ हैं, हमारे तीर्थ हैं, हमारी नदियाँ हैं, हमारा हिमालय है और करोड़ों भारतीयों की साझा चेतना है। कारगिल के वीरों ने केवल सीमाओं की रक्षा नहीं की, बल्कि भारत की आत्मा, उसकी अस्मिता और उसके गौरव की रक्षा की। उनके कारण ही हम स्वतंत्र आकाश में साँस लेते हैं, अपने पर्व मनाते हैं, अपने विचार व्यक्त करते हैं और अपने सपनों को साकार कर पाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वीरता और करुणा एक-दूसरे की विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं। एक सैनिक के हाथ में शस्त्र इसलिए होता है ताकि समाज के हाथों में शास्त्र बने रहें, बच्चों के हाथों में पुस्तकें रहें और प्रत्येक नागरिक सुरक्षित एवं सम्मानपूर्ण जीवन जी सके। सैनिकों का त्याग सम्पूर्ण समाज की शान्ति का आधार है।

उन्होंने कहा कि आज हमें ऐसा भारत बनाना है जो केवल आर्थिक रूप से समृद्ध हो और नैतिक रूप से भी विश्व के लिए प्रेरणा बने। जिस धरती की रक्षा हमारे वीर सैनिक अपने प्राणों की आहुति देकर करते हैं, उस धरती को स्वच्छ, हरित और जीवनदायिनी बनाए रखना भी हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। स्वच्छ नदियाँ, सुरक्षित वन, हरित पर्वत और स्वच्छ पर्यावरण भी सशक्त राष्ट्र की पहचान हैं। 

उन्होंने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि कारगिल के वीरों से प्रेरणा लेकर वे अपने जीवन में अनुशासन, निष्ठा, परिश्रम, साहस और सेवा को अपनाएँ। आज राष्ट्र को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो केवल सफल ही नहीं, बल्कि संवेदनशील, संस्कारित और उत्तरदायी नागरिक बनें। यही भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है। आज की परमार्थ गंगा आरती वीर बलिदानियों को समर्पित की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

बख्शी का तालाब। में स्थित जीसीआरजी गर्ल्स कॉलेज के पास रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को...
उत्तर प्रदेश 
लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

संपादकीय: प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया; युवा शक्ति की वैश्विक गूंज

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में क्या कहा जा रहा है यह हमारे लिये एक आवश्यक...
विचार मित्र 
संपादकीय: प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया; युवा शक्ति की वैश्विक गूंज

युवा देश की चुनौतियों और समाधानों से जुड़े, बनाए भविष्य को उज्जवल :मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ के प्रतिभागियों के साथ संवाद किया और...
राष्ट्रीय  राज्य 
युवा देश की चुनौतियों और समाधानों से जुड़े, बनाए भविष्य को उज्जवल :मोदी

तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

विशेषज्ञों ने ऊर्जा और खनन क्षेत्र की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक...
उत्तर प्रदेश 
तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

इटावा ।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा पहुंचकर नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने समाजवादी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश

लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

बख्शी का तालाब। में स्थित जीसीआरजी गर्ल्स कॉलेज के पास रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को...
उत्तर प्रदेश 
लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

विशेषज्ञों ने ऊर्जा और खनन क्षेत्र की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक...
उत्तर प्रदेश 
तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

इटावा ।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा पहुंचकर नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने समाजवादी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

गंगा बैराज पर पुलिस का शिकंजा, बिना नम्बर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र की गंगा बैराज चौकी पर रविवार को चौकी प्रभारी मान सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
गंगा बैराज पर पुलिस का शिकंजा, बिना नम्बर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच