तीन दिवसीय मौन रिट्रीट का समापन,देश-विदेश साधकों ने स्वामी चिदानन्द से लिया ज्ञान

मौन ही वह सेतु है, जो जीव को शिव से, व्यक्ति को विराट से जोड़ता : चिदानन्द सरस्वती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में आयोजित तीन दिवसीय मौन रिट्रीट का आज दिव्य वातावरण में समापन हुआ। मौन रिट्रीट जहाँ शब्द थम जाते हैं और अनुभूति मुखर हो उठी है। मौन रिट्रीट में देश-विदेश से आए साधकों ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में मौन के माध्यम से अपने भीतर के शोर को शांत कर, आत्मिक गहराइयों से संवाद को आत्मसात किया। 

WhatsApp Image 2026-05-03 at 19.47.23 (1)

प्रशासन सख्त:  आग के करतबों पर रोक, ताजिया-झंडों की ऊंचाई के भी निर्देश ये खबर भी पढ़े : प्रशासन सख्त:  आग के करतबों पर रोक, ताजिया-झंडों की ऊंचाई के भी निर्देश

परमार्थ निकेतन गंगा जी के तट पर मां गंगा की कल-कल ध्वनि के बीच, ज्ञानरूपी मां सरस्वती की धारा मौन रूप में सतत प्रवाहित हो रही है। यह मौन केवल शब्दों का अभाव नहीं, बल्कि चेतना की प्रखर अवस्था है। इस रिट्रीट के माध्यम से साधकों ने अनुभव किया कि मौन मुखर भी है और प्रखर भी। जो भीतर की उलझनों को सुलझाने का दिव्य माध्यम है।

मौन, गहन शांति का संचार करता है साथ ही सौहार्द्र और समरसता का वातावरण भी निर्मित करता है। मौन में ही वह शक्ति है, जो मन के विकारों को शांत कर, जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर सकती है। मौन, जो शांति भी है, शक्ति भी; जो सौहार्द्र भी है, साधना भी है। 

परमार्थ निकेतन में सदैव ही ज्ञान, ध्यान और सेवा की त्रिवेणी बहती रही है। इस रिट्रीट के माध्यम से यह त्रिवेणी और अधिक प्रखर होकर वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति के दिव्य प्रवाह को आगे बढ़ा रही है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि आज के युवा, के पास बाहरी दुनिया के कोलाहल में उलझने के कई साधन है, इसलिये जरूरी है कि प्रतिदिन कुछ समय मौन के माध्यम से अपने भीतर की शांति को खोजा जाये। सेवा, संवेदना और समर्पण के माध्यम से जीवन को ऊंचाइयों तक ले जाना ही परमार्थ का परम उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि उपनिषदों का ज्ञान मौन की गहराइयों से ही प्रकट हुआ, जहाँ शब्द समाप्त होते हैं, वहीं सत्य का उदय होता है। मौन केवल ध्वनि का अभाव नहीं, बल्कि चेतना का उत्कर्ष है। इसी मौन में ऋषियों ने ब्रह्म का साक्षात्कार किया, इसी में जीवन के परम रहस्य उद्घाटित हुए। मौन ही वह सेतु है, जो जीव को शिव से, व्यक्ति को विराट से जोड़ता है। जब मन शांत होता है, तब आत्मा मुखर होती है; जब विचार थमते हैं, तब अनुभूति जागृत होती है। मौन में ही समर्पण है, मौन में ही विस्तार, यही सनातन का शाश्वत संदेश है।

मां गंगा के सान्निध्य में आयोजित यह रिट्रीट प्रकृति और अध्यात्म के अद्वितीय संगम का प्रतीक है। गंगा की पवित्रता, हिमालय की भव्यता और परमार्थ की साधना, इन तीनों के संगम ने प्रतिभागियों के जीवन को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने अनुभव किया कि मौन में वह शक्ति है, जो जीवन के हर प्रश्न का उत्तर दे सकती है। देेश विदेश से आये साधकों ने पूज्य स्वामी जी के पावन सान्निध्य में अपनी आध्यात्मिक जिज्ञासाओं को समाधान प्राप्त किया। योगाचार्य गंगा नन्दिनी, योगाचार्य गायत्री, उमा, रोहन आदि ने योग, ध्यान, मौन एवं मंत्र उच्चारण आदि सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी नजर आ रही है। भाव में आई गिरावट...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

उत्तर प्रदेश

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

डॉक्टर्स डे: चिकित्सा सेवा और समाजसेवा में मिसाल बना बदायूं का अंसारी परिवार

बदायूं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर्स डे: चिकित्सा सेवा और समाजसेवा में मिसाल बना बदायूं का अंसारी परिवार