कजरी तीज पर स्वामी चिदानंद का संदेश, प्रकृति संरक्षण का लें संकल्प

कजरी तीज - प्रकृति, नारी-शक्ति और शिव-पार्वती के दिव्य संगम का पर्व

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कजरी तीज - परंपरा से शक्ति, प्रकृति से प्रेम और शिव से जीवन का संतुलन: चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। भारतीय संस्कृति में जीवन को धर्म, प्रकृति, परिवार और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने वाले जीवंत संस्कार हैं। हरियाली तीज - कजरी तीज, नारी-शक्ति, प्रकृति की हरितिमा, दाम्पत्य की मंगलकामना, तपस्या, श्रद्धा और भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य प्रेम का अद्भुत समन्वय है।

श्रावण मास की हरियाली, वर्षा की फुहारें और लोकगीतों की स्वर-लहरियाँ, इन सबके मध्य तीज का पर्व भारतीय जीवन-दर्शन का यह संदेश देता है कि प्रकृति और चेतना, शक्ति और शिव, प्रेम और तप, एक-दूसरे से अलग नहीं हैं।

सीएम धामी ने लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों को किया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : सीएम धामी ने लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

सनातन परंपरा में माता पार्वती अखंड नारी-शक्ति, तप, श्रद्धा और संकल्प का प्रतीक हैं। तीज का आध्यात्मिक भाव इसी शिव-पार्वती तत्त्व से जुड़ता है, जहाँ शिव चेतना हैं और शक्ति उसकी क्रियाशील अभिव्यक्ति। शिव के बिना शक्ति निष्क्रिय है और शक्ति के बिना शिव भी पूर्ण अभिव्यक्ति में नहीं आते। इसीलिए तीज केवल दाम्पत्य-सुख की कामना का पर्व नहीं, बल्कि शिव और शक्ति के सनातन ऐक्य का उत्सव है।

हरियाली तीज विशेष रूप से सावन की हरितिमा और प्रकृति के नवजीवन का दिव्य प्रतीक है। वर्षा के आगमन के साथ जब धरती हरी चादर ओढ़ती है, वृक्षों पर नई कोंपलें आती हैं और वातावरण जीवन से भर उठता है, तब सनातन संस्कृति प्रकृति को केवल संसाधन नहीं, बल्कि माता और जीवनदायिनी शक्ति के रूप में नमन करती है। इसलिए हरियाली तीज हमें यह स्मरण कराती है कि जिस प्रकृति की हरियाली हमारे जीवन में आनंद भरती है, उसकी रक्षा करना भी हमारा धर्म है। परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अपने संदेश में कहा कि तीज का पर्व हमें भारतीय संस्कृति की उस महान दृष्टि से जोड़ता है जहाँ नारी पूजनीय है, प्रकृति वंदनीय है और परिवार साधना का क्षेत्र है। 

नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि संस्कार, करुणा, सृजन और शक्ति की जीवंत अभिव्यक्ति है। पूज्य स्वामी जी ने कहा कि आज तीज के अवसर पर हमें अपनी परंपराओं को केवल बाहरी उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि उनके आंतरिक संदेश के साथ जीने का संकल्प ले।  आज के युवा तीज को केवल परंपरा के रूप में नहीं, बल्कि अपने भीतर की शक्ति को जगाने, रिश्तों में सम्मान बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेने के अवसर के रूप में मनाएँ। परंपरा से जुड़ें, प्रकृति से जुड़ें, संस्कारों से जुड़ें और अपने भीतर के शिव-तत्त्व को जगाएँ।

आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी तीज को केवल एक पारंपरिक उत्सव के रूप में न देखे, बल्कि समझे कि हमारी संस्कृति के प्रत्येक पर्व के पीछे जीवन को सुंदर, संतुलित, संयमित और करुणामय बनाने का संदेश छिपा है। आइए, हरियाली तीज और कजरी तीज के पावन अवसर पर हम शिव में शांति, शक्ति में श्रद्धा, संबंधों में प्रेम और प्रकृति में परमात्मा का दर्शन करने का संकल्प लें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

जस्टिस अग्रवाल 5 सितंबर तक न्यायिक कार्य से रहेंगे अवकाश पर
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर