नाग पंचमी पर स्वामी चिदानन्द ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

नाग पंचमी प्रकृति के प्रति श्रद्धा, सह-अस्तित्व और संरक्षण का पर्व

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • श्रावण तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी की दी मंगलकामनाएँ
  • घी संक्रांति, लोक और प्रकृति की समृद्ध परंपरा: स्वामी चिदानन्द

ऋषिकेश। श्रावण मास का प्रत्येक दिन भारतीय संस्कृति में प्रकृति, साधना और शिवत्व से जुड़ने का अवसर है। श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रकृति के सूक्ष्मतम जीवों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सह-अस्तित्व की भारतीय चेतना का अद्भुत प्रतीक है। 

परमार्थ पीठाधीश्वर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नाग केवल एक सर्प नहीं, बल्कि शक्ति, संरक्षण, ऊर्जा, उर्वरता और प्रकृति के संतुलन के प्रतीक हैं। भगवान शिव के कंठ में विराजमान नाग हों, भगवान विष्णु की शय्या के रूप में शेषनाग हों अथवा समुद्र मंथन में मंदराचल के साथ वासुकी नाग सनातन परंपरा में नाग जीवन और ब्रह्मांडीय व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं।

हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश ये खबर भी पढ़े : हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश

महाभारत से जुड़ी है नाग पंचमी की एक प्रमुख कथा-राजा जनमेजय के सर्पसत्र और ऋषि आस्तीक की कथा प्रमुख है। राजा परीक्षित की मृत्यु नागराज तक्षक के दंश से हुई थी। अपने पिता की मृत्यु से दुःखी राजा जनमेजय ने समस्त नागवंश के विनाश के लिए सर्पसत्र यज्ञ आरंभ किया। यज्ञ की अग्नि में अनेक नाग आहुति के रूप में आने लगे। जब नागवंश के विनाश का संकट गहरा गया, तब ऋषि आस्तीक ने राजा जनमेजय से यज्ञ रोकने का अनुरोध किया।

राजा ने आस्तीक को वरदान देने का वचन दिया और आस्तीक ने नागों की रक्षा के लिए सर्पसत्र रोकने का वर माँगा। राजा ने अपना वचन निभाया और नागवंश का संहार रुक गया। इस घटना को श्रावण शुक्ल पंचमी से जोड़ा जाता है और इसी कारण इस दिन नागों की पूजा की परंपरा शुरू हुई।

उत्तराखंड की धरती पर, जहाँ हिमालय, गंगा, वन, पशु-पक्षी और लोकजीवन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं, आज के दिन उत्तराखंड की लोकपरंपरा में घी संक्रांति/ओलगिया का भी विशेष महत्व है। यह पर्व कृषि, पशुपालन, दुग्ध-समृद्धि और पारस्परिक भेंट की संस्कृति से जुड़ा है। भाद्रपद के प्रथम दिन मनाए जाने वाले इस लोकपर्व में घी, दूध, दही, फल-सब्जियों का आदान-प्रदान की परंपरा रही है। ‘ओलग’ का भाव ही भेंट और कृतज्ञता से जुड़ा है।

घी केवल भोजन नहीं था; पहाड़ के पारंपरिक जीवन में यह पशुधन, पोषण और समृद्धि का प्रतीक है। घी संक्रांति हमें संदेश देती है कि प्रकृति जो देती है, उसके प्रति कृतज्ञ रहें और अपनी समृद्धि को दूसरों के साथ बाँटें; नाग पंचमी हमें संदेश देती है कि प्रकृति के प्रत्येक जीव के अस्तित्व का सम्मान करें।

ये दोनों पर्व  उत्तराखंड की उस जीवन-दृष्टि को अभिव्यक्त करते हैं जिसमें धरती, जल, वनस्पति, पशु-पक्षी और मानव, सभी एक ही जीवन-परिवार के अंग हैं। आज नाग पंचमी के अवसर पर आइए संकल्प लें नदियों, वनों और खेतों को सुरक्षित रखें; जैव-विविधता का सम्मान करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति को समृद्ध छोड़ें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में 19 अगस्त से...
राजस्थान 
राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक...
राजस्थान 
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। पूर्वी हिस्से में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम के असर से रीवा और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार भोर से हो रही बारिश एवं जलभराव के चलते बारहवीं तक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज

फिरोजाबाद, जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया     जॉइंट्स ग्रुपकार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज