केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा, 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रुद्रप्रयाग । आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित है। यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं और इसके लिए नियमित समीक्षा की जा रही है। पेयजल, विद्युत, उरेडा, लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर अधिकांश स्थानों पर सोलर लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं, जबकि विद्युत लाइनों की मरम्मत और सड़कों पर पैचवर्क का कार्य तेजी से जारी है। यात्रा मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और यात्रा मार्गों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निकायों को नियमित चालान की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिल सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, चेन्नई में महंगा हुआ सोना

नई दिल्ली। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बिना किसी बदलाव के...
कारोबार 
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, चेन्नई में महंगा हुआ सोना

देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर बीते दिन हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय टीम का दिल्ली स्थित इंदिरा...
खेल 
स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से अभी भी सात जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं। प्रभावित जिलों में चराईदेव, शिवसागर, धेमाजी,...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय मानसून के प्रभाव से मंगलवार को भी अलवर, जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश

देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर बीते दिन हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप...
उत्तर प्रदेश 
शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली