पेनिसिया अस्पताल में एसी ब्लॉस्ट होने से मचा हड़कंप , एक की मौत, 13 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। रिस्पना पुल के पास स्थित निजी अस्पताल पेनिसिया के आईसीयू में बुधवार सुबह अचानक एसी में ब्लॉस्ट हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 मरीज आग में झुलस गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए निकटवती कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया। आग बुझाने के दौरान गैस रिसाव, आक्सीजन की कमी और धुंए से तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए, उनका भी कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सेवा पखवाड़ा के दूसरे चरण की शुरुआत, 219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास ये खबर भी पढ़े : सेवा पखवाड़ा के दूसरे चरण की शुरुआत, 219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

इस घटना के बाद अस्पताल बंद कर दिया गया है और सभी मरीजों को अन्य अस्पतालों शिफ्ट किया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। थाना नेहरु कॉलोनी को आज सुबह सूचना मिली कि पेनिसिया अस्पताल में एसी ब्लॉस्ट हुआ है और इस वजह से आग लग गई है।

आईसीईयू में ब्लॉक होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के साथ ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। आईसीयू से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल कर तत्काल नजदीकी कैलाश अस्पताल भर्ती किया गया।

इस घटना में वीरवती (60 वर्ष) पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम कांवली, बल्लीवाला, देहरादून की मृत्यु हो गई जबकि राहुल कुमार ( 32 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर, मुकेश ( 42 वर्ष) पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश, शंभू दास ( 45 वर्ष) पुत्र गिरवानदास.

निवासी भगवानपुर हरिद्वार गोरी ( 2 वर्ष) पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर, दौलत सिंह ( 45 वर्ष) पुत्र देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली, उत्तराखंड, बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात, अज्ञात, संगीता देवी पता अज्ञात, खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार.

नित्यानंद ( 42 वर्ष) पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार व निहाल ( 69 वर्ष) पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनौर आग की चपेट में आकर झुलस गए। सभी को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल भर्ती किया गया है।

इस दौरान राहत व बचाव कार्य में जुटे तीन पुलिस कर्मी बचाव कार्य के दौरान अतिरिक्त पुलिस उप निरीक्षक यातायात नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन रावत व कांस्टेबल कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी गैस रिवास व आक्सीजन की कमी व धुंए के चलते घायल हो गई। तीनों पुलिस कर्मियों का भी कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है।

राहत एवं बचाव टीम में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल, उप निरीक्षक धनीराम पुरोहित, उप निरीक्षक गिरीश बडोनी, अमित रॉड, अंशुल बर्थवाल, उप निरीक्षक यातायात नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल कमलेश सजवाण, संदीप छाबड़ी, कांस्टेबल विपिन सेमवाल व हेड कांस्टेबल राजमोहन खत्री शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला: पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय नाबालिग के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में...
पश्चिम बंगाल 
बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला: पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

खामेनेई का पार्थिव शरीर ले जाया गया कोम, जामकरन मस्जिद में की गई प्रार्थना, जुलूस की तैयारी

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को आज सुबह पवित्र शहर कोम पहुंचाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय 
खामेनेई का पार्थिव शरीर ले जाया गया कोम, जामकरन मस्जिद में की गई प्रार्थना, जुलूस की तैयारी

विश्व कप से विदाई पर भावुक हुए रोनाल्डो, बोले- अब परिवार के साथ बिताऊंगा समय

आर्लिंग्टन। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुष्टि कर दी है कि फीफा विश्व कप 2026 उनके करियर का...
खेल 
विश्व कप से विदाई पर भावुक हुए रोनाल्डो, बोले- अब परिवार के साथ बिताऊंगा समय

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, प्रयागराज समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आगामी कुछ घंटों में प्रयागराज सहित कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, प्रयागराज समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

सुहागनगरी के रवि यादव का पांडिचेरी प्रीमियम लीग टी20 में चयन

फिरोजाबाद, विश्व रिकार्ड होल्डर रवि यादव का पांडिचेरी प्रीमियम लीग टी20 में हुआ चयन 07 जुलाई से 26 जुलाई तक...

सीएम योगी पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा बैठक के साथ 819 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़, सुलतानपुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पहले...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा बैठक के साथ 819 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुजफ्फरनगर: मानसिक रूप से बीमार युवक को 8 महीने तक बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा नाम का एक...
उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरनगर: मानसिक रूप से बीमार युवक को 8 महीने तक बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप