पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमले से फटा सिर, प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रेणुकूट/सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तुर्रा बाजार निवासी यशवंत वर्मा उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय दुधनाथ ने थाना पिपरी में दी गई तहरीर में बताया की गुरुवार को दोपहर के समय उनका 24 वर्षीय पुत्र विशाल वर्मा अपनी गिट्टी-बालू की दुकान पर बैठा था।

कमलेश बिंद की मौत पर बवाल, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस पर पथराव, पांच घायल ये खबर भी पढ़े : कमलेश बिंद की मौत पर बवाल, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस पर पथराव, पांच घायल

इसी दौरान श्रेयांश साहनी पुत्र वीरेंद्र साहनी, सतीश यादव उर्फ जुन्नू पुत्र कामेंद्र यादव, राहुल एवं अवनीश एक साथ वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर एबीवीपी की साइकिल यात्रा, प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ नगर का दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : विश्व पर्यावरण दिवस पर एबीवीपी की साइकिल यात्रा, प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ नगर का दिया संदेश

आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से विशाल वर्मा पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। हमले में युवक का सिर फट गया और काफी खून बह गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण, हरित विकास का दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण, हरित विकास का दिया संदेश

पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें

पटना। चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक Faizal Khan उर्फ खान सर ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में शनिवार को...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें

8 जून को राज्य वित्त आयोगों के लिए डेटासेट पर विशेष समिति की रिपोर्ट होगी जारी

नई दिल्ली । स्थानीय स्वशासन और राजकोषीय विकेंद्रीकरण को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने...
दिल्ली 
8 जून को राज्य वित्त आयोगों के लिए डेटासेट पर विशेष समिति की रिपोर्ट होगी जारी

पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने 'एक पेड़ गुरु के नाम' अभियान का किया शुभारंभ

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड प्रदेश के ग्राम्य विकास, पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रकृति संरक्षण को गुरु-शिष्य सम्मान भावना से जोड़ते...
उत्तराखंड 
पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने 'एक पेड़ गुरु के नाम' अभियान का किया शुभारंभ

खिलाड़ियों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी का आमरण अनशन

भागलपुर । भागलपुर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित भ्रष्टाचार, अपारदर्शी कार्यशैली और खिलाड़ियों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ बिहार टीम के...
बिहार 
खिलाड़ियों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी का आमरण अनशन

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ के गर्भ गृह में पहुंच कर मां पाटेश्वरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में 516 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया