आठ साल पुराने प्रेम-प्रसंग की रंजिश में खून: करारी में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव में तनाव

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

file_000000000f74720bae2c10b6e5d5b31b

कौशाम्बी। जिले के करारी थाना क्षेत्र के छोटा अड़हरा गांव में रविवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान भारत यादव (30) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही परदेश से अपने गांव लौटा था। रविवार शाम वह गांव के बाहर टहल रहा था, तभी पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना की जड़ करीब आठ साल पुराना प्रेम-प्रसंग है। आरोप है कि भारत यादव ने गांव के ही अशोक पांडेय की बेटी को भगाकर शादी कर ली थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक के हाल ही में गांव लौटने पर विरोधी पक्ष ने मौका पाकर इस वारदात को अंजाम दिया।सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिवांक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, स्थानीय थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

शारीरिक संबंध बनाकर किया शादी से इनकार, हुआ गिरफ्तार  ये खबर भी पढ़े : शारीरिक संबंध बनाकर किया शादी से इनकार, हुआ गिरफ्तार

सेवा अस्पताल की ओर से निशुल्क 72 वां स्वास्थ्य शिविर ये खबर भी पढ़े : सेवा अस्पताल की ओर से निशुल्क 72 वां स्वास्थ्य शिविर

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

योगी सरकार की सौगातः कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

चयनित अभ्यर्थियों को कृषि मंत्री, कृषि राज्यमंत्री व अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी सरकार की सौगातः कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 25 जून को देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने देश की शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की...
राष्ट्रीय  राज्य 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 25 जून को देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस

मप्र में ईडी की 356 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, 35.52 करोड़ की संपत्ति अटैच

इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक बड़े मामले में मध्य प्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  मध्य प्रदेश 
 मप्र में ईडी की 356 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, 35.52 करोड़ की संपत्ति अटैच

ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स पहुंची सीबीआई, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से की पूछताछ

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज करते हुए...
राज्य  मध्य प्रदेश 
 ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स पहुंची सीबीआई, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से की पूछताछ

मप्र के भोपाल में निजी कंपनी के ठिकानों पर ईडी का छापा, 200 करोड़ की गड़बड़ी के आरोप

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मे एक निजी कंपनी के शैक्षणिक...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के भोपाल में निजी कंपनी के ठिकानों पर ईडी का छापा, 200 करोड़ की गड़बड़ी के आरोप

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सौगातः कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

चयनित अभ्यर्थियों को कृषि मंत्री, कृषि राज्यमंत्री व अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी सरकार की सौगातः कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह द्वितीय में...
उत्तर प्रदेश 
 राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित उस इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी