बिना थके, बिना रुके, निरंतर जारी रहेगी यूपी की सफल यात्रा :योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को किया आश्वस्त

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 2029 में यूपी बनेगा वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
  • स्वाभिमान का प्रतीक है ओडीओपी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप मजबूती के साथ सफलता की ओर कदम बढ़ाए हैं। बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा नेटवर्क है। सर्वाधिक मेट्रो का संचालन उत्तर प्रदेश कर रहा है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जो 2017 में सातवीं अर्थव्यवस्था था, आज देश की नंबर दो अर्थव्यवस्था बन चुका है। 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनने के लिए उत्तर प्रदेश ने जो कदम बढ़ाए हैं, उसको आगे बढ़ाते हुए हम मानकर चलते हैं कि 2029 में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा और उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में अपने आप को स्थापित करेगा।

2014 से पहले पहचान के संकट से जूझ रहा था प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापक संभावनाओं वाला उत्तर प्रदेश 2014 के पहले पहचान के संकट से गुजर रहा था। नौजवान पहचान के लिए मोहताज हो गया। अन्नदाता किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया, यहां का श्रमिक भुखमरी का शिकार हो गया, बेटी और व्यापारी दोनों की सुरक्षा में सेंध लग चुकी थी। पर्व और त्योहार दहशत के माहौल में मनाने को मजबूर होना पड़ता था। उत्तर प्रदेश की पहचान एक सामर्थ्यवान और असीम संभावनाओं वाले प्रदेश के रूप में नहीं बल्कि एक बीमारू राज्य के रूप में होने लगी। 2017 से पहले सत्ता का संचालन करने वाले लोग चाहते ही नहीं थे कि उत्तर प्रदेश का कुछ हो। वह हर एक मामले में स्कीम को फेल करने में अपनी पूरी ताकत लगा देते थे।

मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर ये खबर भी पढ़े : मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

केंद्र में जो स्कीम बनती थी वह उत्तर प्रदेश में आकर फेल हो जाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में 56 लाख गरीबों के लिए एक-एक आवास बना चुकी है। यह जो गरीब हैं उनमें दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और अन्य जातियों के लोग भी हैं। हम उनको जातीय खेमों में नहीं बांटते। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण उत्तर प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर बंद सा हो गया था। हमने 2018 में उत्तर प्रदेश के परंपरागत उत्पादों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के रूप में पहचान दी। आज पूरे देश के अंदर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट छाया हुआ है। यह स्वदेशी और स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है। 2017 के पहले चीन का जो प्रोडक्ट दिवाली और अन्य पर्व पर हमारे मार्केट में छा जाता था, लेकिन आज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को लोग गिफ्ट के रूप में देते हैं। हमारा हस्तशिल्प, हमारा कारीगर मुनाफा कमाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति आज अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। 2017 से पहले पर्व और त्योहारों पर भय का माहौल होता था। आज पर्व और त्योहार किसी भी समुदाय का हो बहुत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होता है। प्रदेश दंगा मुक्त हुआ, सुरक्षा का एक बेहतरीन वातावरण बना तो देखते ही देखते देश और दुनिया के यात्री और पर्यटक उत्तर प्रदेश की ओर उमड़ पड़ा।

जिस उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले वर्ष भर में मात्र लाखों की संख्या में पर्यटक आते थे, वहीं आज यह संख्या करोड़ों में पहुंच रही है। महाकुम्भ में ही 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश आए। इस वर्ष आंकलन करेंगे तो प्रदेश में पर्यटकों की संख्या 100 करोड़ के ऊपर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले इनवेस्टर्स समिट प्रदेश के लिए एक सपना था। हमने इसे अमली जामा पहनाया। पहले इन्वेस्टर समिट में हमें 4,67,000 करोड़ का प्रस्ताव प्राप्त हुआ और 2023 में हमें 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन्वेस्टमेंट के सबसे अच्छे डेस्टिनेशन के रूप में आज उत्तर प्रदेश जाना जा रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

चंदननगर में पार्किंग सीखते समय कार की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, चालक हिरासत में

हुगली। हुगली जिले के चंदननगर के श्रीपल्ली इलाके में शनिवार शाम कार पार्किंग के दौरान हुए एक हादसे में एक...
पश्चिम बंगाल 
चंदननगर में पार्किंग सीखते समय कार की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, चालक हिरासत में

जनरल मनोज पांडे बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रक्षा तैयारियों को लगातार मजबूत करना जरूरी

कोलकाता। राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक मजबूती को भारत के भविष्य की दो सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला बताते हुए पूर्व सेना प्रमुख...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
जनरल मनोज पांडे बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रक्षा तैयारियों को लगातार मजबूत करना जरूरी

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, चार संभागों में वज्रपात की चेतावनी

रायपुर। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ के रायपुर,...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, चार संभागों में वज्रपात की चेतावनी

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार; भारी हथियार बरामद

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में लगातार अभियान चलाकर ड्रग्स तस्करों, उग्रवादियों...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार; भारी हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश

बरेली में एएनटीएफ की कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित रसायन बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बरेली यूनिट ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बरेली में एएनटीएफ की कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित रसायन बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 171 दुर्लभ कछुओं के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, चीन तक फैला था नेटवर्क

लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 171 दुर्लभ कछुओं के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, चीन तक फैला था नेटवर्क

लखनऊ में आज बदलेगा ट्रैफिक रूट, बैतुल माल का अषरा मजलिस के चलते कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर के प्रथम रविवार को ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित इमली वाली मस्जिद में आयोजित होने वाली "बैतुल माल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बदलेगा ट्रैफिक रूट, बैतुल माल का अषरा मजलिस के चलते कई मार्ग रहेंगे बंद