ताजमहल के मुख्य मकबरे तक जाने वाली सीढ़ियों को ठीक करने का कार्य शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

आगरा। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में विश्व धरोहर ताजमहल में मुख्य मकबरे की ओर जाने वाली सीढ़ियों के ऊपर लगे फ्रेम की लकड़ी चिकनी हो जाने से पर्यटकों की फिसलने की बढ़ती घटनाओं के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए एस आई )ने इसे बदलने का काम शुरू कर दिया है। अब इसको हटाकर नया फ्रेम लगाया जा रहा है।

आगरा में विश्व धरोहर ताजमहल को देखने प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचते हैं। मुख्य मकबरे की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों का प्रतिदिन चढ़ना उतरना रहता है।

चिकनी होने की वजह से पर्यटकों के पैर मुड़ने, फिसलने से सीढ़ियों से उनके गिरने की घटनाएं कुछ दिनों से बढ़ रही थीं। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सीढ़ियों के ऊपर लगी फ्रेम को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है।

ताजमहल पर तैनात वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिन्द ने बताया कि ताजमहल में मुख्य मकबरे की ओर जाने वाली मूल सीढ़ियां संगमरमर की बनी हुई हैं।

दमनकारी रवैये से ऊर्जा निगमों में अशांति: संघर्ष समिति ये खबर भी पढ़े : दमनकारी रवैये से ऊर्जा निगमों में अशांति: संघर्ष समिति

सन 2012 में इन सीढ़ियों के चिकनी हो जाने पर फिसलने की घटनाएं बढ़ी थीं, तब यूनेस्को की सलाह पर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा इन मूल सीढ़ियों के ऊपर लोहे के फ्रेम में लकड़ियों के सलेब्स (पट्टे )लगाये गये थे।

लकड़ी की सतह खुरदरी होने के कारण फिसलने की घटनाएं बंद हो गईं थीं। विगत कुछ वर्षों से यह लकड़ी की सतह पर्यटकों के भारी तादाद में चढ़ने उतरने से काफी चिकनी हो गई है।

जिस फ्रेम में लकड़ियां लगी हुई हैं, वह फ्रेम भी कमजोर हो गए हैं। इससे पर्यटकों को सीढ़िओं पर आवागमन में असुविधा हो रही थी। विगत में कुछ पर्यटकों के फिसल कर गिरने की घटनाएं भी हुई हैं।

कलंदर बिन्द ने बताया कि मकबरे की ओर जाने-आने के लिए 22-22 सीढ़ियां हैं। शुक्रवार को ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहता है।

अतः पहले चरण में एक तरफ की 22 सीढ़ियों पर लकड़ी के स्लीपर बदलने का काम शुक्रवार को शुरू किया गया जो आने वाले कुछ शुक्रवारों में भी जारी रहेगा।

इस दौरान पुराने लोहे के फ्रेम सहित लकड़ियों को बदलने का काम चल रहा है। पुराना फ्रेम लोहे का बना था जो ढीला और कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त भी हो गया था।

इस पर लगे लकड़ी के स्लीपर भी काफी चिकने हो गए थे जिनको बदलने की अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद अब जो फ्रेम लगाए जा रहे हैं, वह स्टेनलेस स्टील से बने हैं।

इन पर जंग का प्रभाव नहीं होगा। इस बार साल की लकडी के स्लीपर इस फ्रेम में लगाए जा रहे हैं। इसे खुरदरा रखा गया है। ताकि पर्यटकों को चढ़ने उतरने में दिक्कत न हो।

इससे फिसलने की घटनाएं रुकेंगी। लकड़ी की स्लीपर लगने का काम पूरा होने के बाद इसको पेंट किया जाएगा। इसका रंग ताजमहल के मूल ढांचे से रखा जाएगा।

ताजमहल पर तैनात गाइड नितिन कुमार ने बताया कि यह सीढ़ियां पहले की तुलना में आकर्षक हैं और सुविधाजनक भी हैं। निश्चित रूप से इस फ्रेम के बाद पर्यटकों को चढ़ने उतरने में बेहतर आसानी होगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर