बीकेटी थाने में मानवता शर्मसार, न्याय की गुहार लेकर पहुँची महिला
बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर अपने ही भाई के हाथों बेरहमी से पीटी गईं दो बहनें जब न्याय की उम्मीद में खून से लथपथ हालत में थाने पहुँचीं, तो वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। यह पूरा विवाद पैतृक जमीन और जायदाद के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहा था।
पीड़ता सुनीता और निर्मला ने आरोप लगाया कि, उनका सगा भाई राम खिलावन और उसका बेटा संदीप लगातार उन पर संपत्ति से हक छोड़ने का दबाव बना रहे थे। विवाद इतना बढ़ गया कि, भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर दोनों बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से दोनों महिलाओं को बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके शरीर से काफी खून बहने लगा।
ये खबर भी पढ़े : स्वस्थ नागरिक विकसित भारत की ताकत, गांव-गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं: अनुप्रिया पटेलजानकारी के अनुसार, चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और किसी तरह दोनों लहूलुहान सुनीता और निर्मला को लेकर बख्शी का तालाब थाने पहुँचे। चश्मदीदों का कहना है कि, घायल सुनीता और निर्मला थाने के चबूतरे पर गिरकर दर्द से कराह रही थीं, लेकिन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी अपनी कुर्सियों से टस से मस नहीं हुए। आरोप है कि, घायल सुनीता और निर्मला को तत्काल अस्पताल भेजने या उनकी शिकायत सुनने के बजाय पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। काफी देर तक थाना परिसर में "महिला सुरक्षा" के दावों की धज्जियाँ उड़ती रहीं।सोशल मीडिया पर इस घटना को वीडिया वायरल हुआ, जिसमें महिलाएँ खून से सने कपड़ों में थाने के फर्श पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों ने लखनऊ पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में पुलिस के इस ढुलमुल रवैये को लेकर भारी आक्रोश है।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच इस तरह की लापरवाही प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति' अभियान पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। लेकिन, मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अब थाने के संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। घायल महिलाओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की बात कह रही है।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
