चाकू मारकर युवक की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

बड़हलगंज।बारात गए युवक की आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर में चाकूबाजी की घटना में हत्या के बाद बड़हलगंज में ग्रामीणों ने हाईवे जामकर विरोध जताया। कोतवाल सुनील कुमार राय के आश्वासन पर ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे बाद शव का मुक्तिपथ पर अंतिम संस्कार किया।
मंगलवार की रात बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी परमानंद निषाद के पुत्र की बारात मंगलवार को आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में गई थी। बारात में मिठाई लाल साहनी का 26 वर्षीय पुत्र अमीरचंद साहनी अपनी साथियों के साथ शामिल हुआ था। जय माल कार्यक्रम के दौरान कूलर की हवा किस दिशा में जाएगी को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी हो गई देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और चाकू बाजी होने लगी हमले में अमीरचंद साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई वहीं राजकुमार साहनी अभिलाष साहनी और साहिल यादव भी चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अमीरचंद साहनी की मौत से बेलसंडी गांव मे सन्नाटा पसरा गया। बुधवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
गुरुवार की सुबह 10 बजे शव लेकर ग्रामीण साउखोर मोड़ के पास हाइवे पर रोड जाम कर दिया। जिससे हाइवे की एक लेन पर आवागमन ठप हो गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ को समझाने में पसीने छूट गए। कोतवाल सुनील कुमार राय से मृतक के बड़े भाई मानिकचंद साहनी, उनकी बहन व ग्रामीणों ने हमलावरों का इनकाउंटर करने, मृतक परिवार को असलहे का लाइसेंस देने की मांग रखी। कोतवाल ने उनकी मांगे अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

राजस्थान: पाली में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 1042 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

पाली। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.25 करोड़...
राजस्थान 
राजस्थान: पाली में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 1042 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम

   फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता...
अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम

मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद मिश्रिख सांसद के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

मिश्रिख नैमिषारण्य से नीरज यादव की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 

फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स...
उत्तर प्रदेश 
फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हरगांव से चंद्रमोहन तिवारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण