स्वर्गीय एमएलसी अजीत सिंह की जयंती पर 23 अगस्त को दौड़ेगा उन्नाव

5 सितंबर को होंगे सेवा के विविध कार्यक्रम

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

चार किलोमीटर मैराथन में प्रथम विजेता को 21 हजार, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और जरूरतमंदों को मिलेगी सहायता

उन्नाव। जनप्रिय नेता एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद स्व. अजीत सिंह की जयंती 23 अगस्त से उनकी 22वीं पुण्यतिथि 5 सितंबर तक जनसेवा, सामाजिक सरोकार और श्रद्धा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों में चार किलोमीटर मैराथन दौड़, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण, अति निर्धन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर सहित अन्य सेवा कार्य शामिल हैं।
स्व. अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर 23 अगस्त को गांधी नगर तिराहे से चार किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें स्व. अजीत सिंह की स्मृतियों से जोड़ना है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये, द्वितीय को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजक शशांक शेखर सिंह ‘सन्नी’ ने कहा कि उनके पिता स्व. अजीत सिंह ने उन्नाव की जनता के बीच रहकर हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने का प्रयास किया। जनता ने उन्हें स्नेह और सम्मान दिया। उनकी स्मृतियों को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखकर जनसेवा से जोड़ना ही परिवार का संकल्प है।
उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को स्व. अजीत सिंह की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अरोड़ा रिसोर्ट, कब्बा खेड़ा में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की जाएगी, अति निर्धन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी तथा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन होगा।
पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह नौ बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। इसके माध्यम से स्व. अजीत सिंह की पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। आयोजकों ने समाज के युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आमजन से 23 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।
ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम
23 अगस्त: स्व. अजीत सिंह की जयंती पर गांधी नगर तिराहे से चार किलोमीटर मैराथन दौड़।
मैराथन पुरस्कार: प्रथम ₹21,000, द्वितीय ₹11,000 और तृतीय ₹5,100।
5 सितंबर: 22वीं पुण्यतिथि पर सुबह 9 बजे सुंदरकांड पाठ।
सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक: श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रम।
सेवा कार्य: ट्राई साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति, फल वितरण, रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

घुसपैठ पर लगेगा लगाम, ‘चिकन नेक’ पर अमित शाह का मंथन

घुसपैठ रोकने काे बनेगा त्रिस्तरीय सुरक्षा तंत्र कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर में स्थित रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण ‘चिकन...
पश्चिम बंगाल 
घुसपैठ पर लगेगा लगाम, ‘चिकन नेक’ पर अमित शाह का मंथन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में देशभर में एक...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’

विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

बिजनौर में 26 साल से पहचान छिपाकर रह रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पूर्व मुकदमों में सजा से बचने के लिए पहचान छिपाने का आरोप
राज्य  उत्तर प्रदेश 

चंदौली में कुएं में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का लिया संज्ञान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चंदौली में कुएं में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर