भारत की जनगणना में रेलवे, बैंक और डाक कर्मचारियों की स्वगणना पूरी
संत कबीर नगर । अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी के निर्देश के क्रम में आज केन्द्रीय सरकारी कार्यालय एवं वित्त दिवस के रूप में बैंक, रेलवे, डाकघर, राजकोष एवं वित्तीय संस्थान में स्वगणना कराये जाने के हेतु उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मय टीम खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, जनपद स्थित समस्त बैकों तथा पोस्ट आफिसों पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों का स्वगणना का कार्य पूर्ण कराया गया।
इस अवसर पर दिनांक 14.05.2026 को शिक्षा विभाग के अन्तर्गत स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, कोचिग सेन्टरआई0टी0आई0/पालिटेक्निक पर अधिकारियों/कर्मचारियों का स्वगणना पूर्ण कराये जाने हेतु रणनिति पर विचार किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा
सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी यदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
