आईएसआई और शहजाद भट्टी से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए काम करने वाले दो संदिग्ध आतंकियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इसमें तुषार मेरठ का निवासी है, जबकि समीर दिल्ली का रहने वाला है। दोनों काफी समय से आतंकी साजिश से जुड़े थे। दोनों को टारगेट किलिंग और एक्स-मुस्लिम लोगों की हत्या का काम दिया गया था। इसके अलावा भी नए युवकों को आतंकी नेटवर्क से जोड़ने की जिम्मेदारी मिली थी। टारगेट किलिंग करने के बाद दोनों को दुबई भेजने का जिम्मा शहजाद भट्टी ने लिया था। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

एटीएस की विज्ञप्ति के अनुसार आतंकवादी निरोधकता दस्ता और आईबी को इनपुट मिला था कि मेरठ की वैष्णो धाम कॉलोनी कंकरखेड़ा निवासी तुषार और दिल्ली निवासी समीर आतंकी गतिविधियों से जुड़े हैं। इनपुट के बाद दोनों की छानबीन शुरू की गई और सोशल मीडिया अकाउंट समेत बाकी निगरानी बढ़ा दी गई। संदिग्ध गतिविधियों के कारण एटीएस (नोएडा यूनिट) ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस अधिकारियों की मानें तो दोनों पहले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े थे। इसके बाद आरोपितों को आईएसआई के एक अधिकारी के संपर्क में लाया गया। दोनों को दिल्ली-एनसीआर समेत बाकी जगहों पर टारगेट किलिंग के लिए तैयार किया जा रहा था, साथ ही इनको गाजियाबाद के हाल ही में हुए सलीम वास्तिक केस की तरह ही एक्स-मुस्लिम को मारने का जिम्मा दिया गया था। जिस तरह से फरवरी 2026 को दो नकाबपोश ने सलीम वास्तिक की गर्दन काट दी थी और कातिलाना हमला किया था, उसी तरह से तुषार और समीर को काम करना था। हालांकि इससे पहले ही एटीएस ने आरोपितों को दबोच लिया। दोनों के मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक लैब में डाटा रिकवर किया जा रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शहजाद भट्टी से सप्ताह में दो से तीन बार बातचीत होती थी। कुछ रकम शहजाद के लोगों ने पूर्व में दोनों को दी थी।

परिवहन विभाग की 39 सेवायें ऑटो अप्रूवल होंगी: परिवहन मंत्री ये खबर भी पढ़े : परिवहन विभाग की 39 सेवायें ऑटो अप्रूवल होंगी: परिवहन मंत्री

एटीएस की पूछताछ में ये बात भी सामने आई कि तुषार ने अपना धर्मांतरण कर लिया है और हिजबुल्लाह अली नाम रख लिया है। धर्मांतरण कहां-कब और किसने कराया, इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है, साथ ही एटीएस को तुषार के पुराने फोन की तलाश है। माना जा रहा है कि इस फोन में काफी डाटा हो सकता है, जिसे तुषार ने कुछ समय पूर्व ही छिपा दिया था।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आज का राशिफल 1 अगस्त 2026 : जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

मेष  आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 1 अगस्त 2026 : जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए।...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

मौसम 1 अगस्त: 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD का अपडेट

नई दिल्ली। आज का मौसम 1 अगस्त 2026: देश में अब मानसून ने प्रचंड रुख अख्तियार कर लिया है। कई...
राष्ट्रीय 
मौसम 1 अगस्त: 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट,  IMD का अपडेट

अब Amazon की D2D सर्विस? सैटेलाइट से सीधे स्मार्टफोन में मिलेगा सिग्नल

नई दिल्ली। Amazon जल्द ही अपनी नई D2D सर्विस लॉन्च करने वाला है। अमेजन की यह सैटेलाइट बेस्ड सर्विस Starlink...
अब Amazon की D2D सर्विस? सैटेलाइट से सीधे स्मार्टफोन में मिलेगा सिग्नल

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश...
खेती-बाड़ी  छत्तीसगढ़ 
खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती