बदायूं में 12 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार

ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर बदलवाने और विद्युत बिल माफी के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई ने ट्रैप कर पकड़ा

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की बरेली इकाई ने बदायूं में ट्रैप कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर कुड़ई, थाना जरीफनगर निवासी सर्वेश कुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने और विद्युत बिल माफी के अंतर्गत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध धनराशि की मांग की जा रही है।

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक ये खबर भी पढ़े : गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

शिकायत का संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई ने कार्रवाई की योजना बनाई। निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में टीम ने 33/11 बिजलीघर जरीफनगर में ट्रैप कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने हरदेवाराम, टीजी-2, 33/11 बिजलीघर जरीफनगर, बदायूं और मानकचन्द्र, संविदा लाइनमैन, को शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार हरदेवाराम राजस्थान के नागौर जनपद के निवासी बताए गए हैं, जबकि दूसरे आरोपी मानकचन्द्र बदायूं के आरिफपुर भक्ता नगला क्षेत्र के रहने वाले हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू