नाबालिग लड़की को गोली मारने की घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाने और एसओजी एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बेला कछार क्षेत्र में नाबालिग लड़की के घायल होने की घटना का सफल अनावरण करते हुए बुधवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि 22 जून की शाम बेला कछार के पास एक युवती पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमले की सूचना मिली थी। घायल युवती को अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। युवती की मां की तहरीर पर थाना फाफामऊ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

झालू रोड हादसे में झुलसे बच्चों के उपचार व सहायता हेतु प्रशासन सक्रिय ये खबर भी पढ़े : झालू रोड हादसे में झुलसे बच्चों के उपचार व सहायता हेतु प्रशासन सक्रिय

जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस, सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर घटना की सच्चाई सामने लाई। पुलिस ने बुधवार देर रात मलाक हरहर रेलवे पुल के पास से मो. अरबाज उर्फ डैनी और सुहेल अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया।

लखनऊ एयरपोर्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : लखनऊ एयरपोर्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन

पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता और अरबाज एक-दूसरे को करीब एक वर्ष से जानते थे और दोनों के बीच बातचीत होती थी। घटना वाले दिन युवती ने ही अरबाज को फोन कर बुलाया था। बाद में दोनों बेला कछार क्षेत्र में पहुंचे, जहां अरबाज के पास मौजूद तमंचा देखकर युवती ने उसे चलाकर दिखाने का आग्रह किया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने पहले हवा में फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद दूसरा फायर युवती की ओर हो गया, जिससे गोली उसके पैर में लग गई।

लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार को एसयूवी ने मारी टक्कर, हादसे में मौत ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार को एसयूवी ने मारी टक्कर, हादसे में मौत

पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद आरोपित ने युवती पर दबाव बनाकर परिजनों और पुलिस को झूठी कहानी बताने के लिए मजबूर किया। प्रारंभ में घटना को अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से हमला बताया गया था, लेकिन मेडिकल जांच में पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई।

साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 352/3(5) बीएनएस तथा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार संख्या यूपी 70 डीक्यू 8726 भी बरामद कर ली है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि युवती और मुख्य आरोपित पूर्व परिचित थे तथा घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप वास्तविक घटनाक्रम सामने आ सका।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

गौवत्स राधाकृष्ण के श्रीमुख से मेरे नामदेव-भक्तमाल कथा की ज्ञानधारा प्रवाहित
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

लखनऊ।  के विभूतिखंड क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही एक महिला समीक्षा अधिकारी टप्पेबाजों का शिकार हो गई। आरोप...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

लखनऊ। विभूति खंड क्षेत्र में बुधवार देर रात विजयपुर के आगे किसान चबूतरा के पास गोली चलने से एक...
उत्तर प्रदेश 
छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की जांच के संबंध...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज

लखनऊ। अयोध्या श्रीराम मंदिर दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने आम आदमी पार्टी...