मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद जनपद के प्रशासन द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल शुरू हुई तो ट्रॉमा सेंटर और सौ शैय्या अस्पताल की कई खामियां सामने आ गईं। बुधवार को ट्रॉमा सेंटर में हुई मॉक ड्रिल के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि दोनों अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त निकासी मार्ग नहीं हैं। आग जैसी अप्रिय घटना होने पर मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन ने मंगलवार को जिले के सरकारी ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पताल और कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। हालांकि निरीक्षण के दौरान ट्रॉमा सेंटर और सौ शैय्या अस्पताल में मौजूद कई गंभीर कमियों पर अधिकारियों की नजर नहीं पहुंच सकी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे ट्रॉमा सेंटर में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जैसे ही सायरन बजा, अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में हड़कम्प मच गया। लोग सायरन बजने का कारण जानने के लिए इधर-उधर जानकारी जुटाने लगे। बाद में उन्हें बताया गया कि यह अग्नि सुरक्षा को लेकर आयोजित मॉक ड्रिल थी।

कर्मचारियों के सहयोग से होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति:शैलेन्द्र दुबे  ये खबर भी पढ़े : कर्मचारियों के सहयोग से होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति:शैलेन्द्र दुबे

मॉक ड्रिल के दौरान सबसे बड़ी कमी अस्पताल की निकासी व्यवस्था में सामने आई। ट्रॉमा सेंटर में लोगों के आने-जाने के लिए मुख्य रूप से केवल एक ही गेट है। आपात स्थिति में यही गेट मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों के बाहर निकलने का एकमात्र साधन बनेगा। ऐसे में आग लगने या किसी अन्य हादसे की स्थिति में भगदड़ मचने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अस्पताल परिसर चारों ओर से चार दिवारी से घिरा हुआ है। यदि मुख्य गेट पर भीड़ बढ़ती है। तो लोगों को जान बचाने के लिए चार से पांच फीट ऊंची दीवार फांदने को मजबूर होना पड़ सकता है। इससे घायल होने या अन्य दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहेगा। सौ शैय्या अस्पताल की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। यहां भी प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही गेट की व्यवस्था है।

बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक पहुंचा निर्माण, विभाग को नहीं लगी भनक ये खबर भी पढ़े : बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक पहुंचा निर्माण, विभाग को नहीं लगी भनक

इतनी बड़ी इमारत में वैकल्पिक आपात निकासी मार्ग का अभाव सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से अस्पताल भवन तो तैयार कर दिये गये। लेकिन अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के जरूरी मानकों की अनदेखी की गयी है। इतना ही नही सरकारी ट्रॉमा पर आग लगने पर उसे बुझाने के लिए पानी की फिटिंग भी अधूरी है। फिर कैसे उस पर काबू पाया जायेगा।

कैथेटर से जुड़े मूत्र संक्रमण को रोकेगा आयुर्वेद : डॉ. संजीव  ये खबर भी पढ़े : कैथेटर से जुड़े मूत्र संक्रमण को रोकेगा आयुर्वेद : डॉ. संजीव

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

कमर्शियल LPG  : केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार...
कारोबार 
इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

 आईपीएस महेश दीक्षित को सौंपी गई आईबी की कमान

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने  वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी महेश दीक्षित को देश की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो...
राष्ट्रीय 
 आईपीएस महेश दीक्षित को सौंपी गई आईबी की कमान

भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

भारतीय महिला टीम:वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में...
खेल 
भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया कालीन भैया का भौकाली लुक

'मिर्जापुर: द मूवी' : 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही काफी सुगबुगाहट है। फिल्म के ऐलान...
मनोरंजन 
'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया कालीन भैया का भौकाली लुक

आज का राशिफल 26जून 2026 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष   दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में  प्रयासों की सराहना हो सकती है। लंबे वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 26जून 2026 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन

उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...
उत्तर प्रदेश 
 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं

फिरोजाबाद । माेहर्रम के अवसर पर 26 जून को होने वाले ताजियों के सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...
उत्तर प्रदेश 
एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं