प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर मौसम भी मेहरबान, बादलों की आवाजाही से पारा गिरा
हीट वेव से राहत, पारा 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे 39 डिग्री सेल्सियस पर आया
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर मौसम भी मेहरबान दिखा। मंगलवार को वाराणसी में हवाओं के बीच बादलों की आवाजाही से जहां त्वचा झुलसाती धूप और हीट वेव से लोगों को राहत मिली। वहीं, पिछले कुछ दिनों से 43 और 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने वाला पारा भी गिर कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम के इस बदले मिजाज के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारी भी खुश दिखे।
तल्ख धूप और हीट वेव के चलते प्रधानमंत्री की जनसभा में भीड़ उमड़ने की संभावना भी बढ़ गई है। बरेका स्थित जनसभा स्थल पर भी वाटर कूलर और पानी छोड़ने वाले फौव्वारे लगाए गए हैं।
ये खबर भी पढ़े : बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहासउल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने भी आने वाले तीन-चार दिनों तक वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में कमी आने का अनुमान लगाया है। मंगलवार को सुबह वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने और हवाओं से धूप की तल्खी में कमी दिखी। इससे पहले, सोमवार देर रात जनपद झांसी में आधे घंटे तक बारिश हुई। लखनऊ-गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चली। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के चलते पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।
प्रदेश के 17 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश भी हो सकती है। बता दें कि अगर आज मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी पहुंच रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
