इंस्टाग्राम से फैल रहा था उग्र नेटवर्क: अवैध हथियारों के साथ एक और आरोपी गिरफ्तार, कई पहले ही जा चुके जेल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बिजनौर । बिजनौर में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं को उग्र विचारधारा की ओर प्रेरित किया जा रहा था। इस मामले में थाना नांगल पुलिस ने एक और आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक हथियारों का प्रदर्शन करते हुए लाइव नजर आए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना नांगल में आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि यह केवल हथियार प्रदर्शन का मामला नहीं, बल्कि युवाओं को भड़काकर आपराधिक और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश थी।

 सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ये खबर भी पढ़े :  सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

इस प्रकरण में पुलिस अब तक कई आरोपियों—मैजुल, उवैद मलिक, समीर उर्फ रुहान, जलाल हैदर, जुल्फिकार उर्फ राका और आरिफ मलिक—को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी आकिब और आजाद के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, क्योंकि वे देश से बाहर बताए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में पुलिस ने सुहेल उर्फ साहिल निवासी जालपुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), 6 जिंदा कारतूस (315 बोर), 2 जिंदा कारतूस (5.56 एमएम) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंस्टाग्राम के जरिए जुल्फिकार उर्फ राका के संपर्क में आया, जिसके माध्यम से उसकी पहचान आकिब से हुई। आरोप है कि आकिब सोशल मीडिया पर लाइव सेशन के जरिए युवाओं को उकसाता था और उन्हें आपराधिक घटनाएं करने, दहशत फैलाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेरित करता था। इतना ही नहीं, ऐसे कार्यों के बदले धनराशि और संगठन में ऊंचा पद देने का लालच भी दिया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के मोबाइल में कई संदिग्ध फोटो और वीडियो मौजूद हैं, जिनमें अन्य आरोपी भी लाइव सत्र में जुड़े रहते थे। पुलिस के अनुसार, यह एक संगठित नेटवर्क था, जो सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को गुमराह कर अवैध गतिविधियों में धकेल रहा था।

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सोशल मीडिया के जरिए फैलाए जा रहे अपराधी नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

ग्राम प्रधान पात्रों की सूची डीएम ऑफिस को दें व उसकी प्रति राज्यपाल कार्यालय को भी भेजें महिलाओं से बोलीं...
उत्तर प्रदेश 
घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल